होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी में ईरान, अमेरिका ने जताई आपत्ति

Iran’s Hormuz Transit Fee Plan: ईरान दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज  स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस जलमार्ग के लिए एक नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत जहाजों को परमिट और सर्विस फीस सिस्टम के दायरे में लाया जा सकता है।

नई अथॉरिटी ने तय किया ‘मैनेजमेंट एरिया’

द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने होर्मुज स्ट्रेट के “मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया” की सीमा तय कर दी है। अथॉरिटी का दावा है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को अनुमति लेनी होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग रोक दिया था। इससे वैश्विक शिपिंग और ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा और तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला।

सीधे टोल नहीं, ‘सर्विस फीस मॉडल’ पर फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान सीधे टोल टैक्स लगाने के बजाय “सर्विस फीस मॉडल” पर काम कर रहा है। इसके तहत जहाजों से ट्रांजिट फीस, पर्यावरण शुल्क, सुरक्षा निगरानी और समुद्री सेवाओं के नाम पर रकम वसूली जा सकती है।

ईरान का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और निगरानी में होने वाले खर्च का आर्थिक लाभ उसे मिलना चाहिए। हालांकि आलोचकों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों को चुनौती देने जैसा कदम हो सकता है।

ओमान के साथ पेमेंट सिस्टम पर चर्चा

ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ओमन इस योजना में संभावित आर्थिक फायदे देख रहा है। दोनों देशों के बीच पेमेंट सिस्टम और राजस्व हिस्सेदारी को लेकर बातचीत जारी है।

बताया जा रहा है कि ओमान खाड़ी देशों और अमेरिका के साथ संतुलन बनाते हुए इस योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

अमेरिका ने जताई सख्त आपत्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की इस योजना का विरोध करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि वैश्विक व्यापार मार्गों पर किसी एक देश का आर्थिक नियंत्रण स्वीकार्य नहीं है।

दुनिया की तेल सप्लाई पर पड़ सकता है असर

दुनिया की करीब 20% समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती है। खाड़ी देशों से एशिया, यूरोप और अमेरिका तक जाने वाले ज्यादातर तेल टैंकर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में अगर ईरान किसी तरह की फीस, प्रतिबंध या परमिट व्यवस्था लागू करता है तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार, तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लागत पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी