कोलकाता में ममता बनर्जी की डिजाइन की मूर्ति तोड़ी, शुभेंदु पहले ही बोल चुके थे- मूर्ति गिराएंगे

Kolkata Statue Demolished: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी विवादित फुटबॉल थीम वाली मूर्ति को बंगाल की BJP सरकार ने शनिवार को तुड़वा दिया। यह मूर्ति साल 2017 में आयोजित 2017 FIFA U-17 वर्ल्ड कप से पहले लगाई गई थी। खास बात यह थी कि इसका कॉन्सेप्ट और डिजाइन खुद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तैयार किया था।

इस मूर्ति के नीचे “Concept and Design by Mamata Banerjee” लिखा हुआ था। इसे स्टेडियम के VVIP गेट के सामने लगाया गया था और इसमें फुटबॉल खिलाड़ी के पैर, फुटबॉल और TMC सरकार का ब्रांडिंग स्लोगन “बिस्वा बांग्ला” लिखा था।

100 करोड़ के रिनोवेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा थी मूर्ति

2017 में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी से पहले साल्ट लेक स्टेडियम का बड़े स्तर पर नवीनीकरण किया गया था। इसके लिए करीब ₹100 करोड़ खर्च किए गए थे। उसी दौरान इस मूर्ति को स्टेडियम के बाहर स्थापित किया गया था।

राज्य सरकार का दावा था कि यह मूर्ति बंगाल की खेल संस्कृति और फुटबॉल पहचान को दर्शाती है। ममता बनर्जी खुद इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रही थीं और उन्होंने फुटबॉल, खिलाड़ी और गेंद को मिलाकर यह डिजाइन तैयार करवाया था।

शुरुआत से ही विवादों में रही मूर्ति

मूर्ति लगने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसके डिजाइन का मजाक उड़ाया। विपक्षी दलों ने इसे “अजीब”, “बेढंगा” और “अनावश्यक” बताया था।

भाजपा नेताओं ने भी लगातार इस मूर्ति को हटाने की मांग की थी। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद कहा था कि यह मूर्ति हटाई जाएगी। उनका बयान काफी चर्चा में रहा था।

खेल मंत्री बोले- स्टेडियम की खूबसूरती बिगाड़ रही थी मूर्ति

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने 17 मई को इस मूर्ति को “बदसूरत और बेमतलब ढांचा” बताया था। उन्होंने कहा था कि इसका स्टेडियम की खूबसूरती से कोई मेल नहीं है।

शनिवार सुबह जब लोग स्टेडियम के पास पहुंचे, तो मूर्ति का बड़ा हिस्सा टूटा हुआ जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद यह मामला फिर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया।

अब फुटबॉलर की मूर्ति लगाने की तैयारी

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग (PWD) से चर्चा के बाद इस संरचना को हटाने का फैसला लिया गया। अब इसकी जगह किसी प्रसिद्ध फुटबॉलर की मूर्ति लगाने पर विचार किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि नई मूर्ति ऐसी होगी, जो बंगाल की फुटबॉल विरासत को सही मायनों में दर्शाए और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करे।

सरकार ने कहा था- यह बंगाल की स्पोर्ट्स आइडेंटिटी

जब यह मूर्ति लगाई गई थी, तब राज्य सरकार ने इसे बंगाल की “स्पोर्ट्स आइडेंटिटी” का प्रतीक बताया था। सरकार का कहना था कि कोलकाता को एक ग्लोबल फुटबॉल हब के रूप में पेश करने के लिए यह डिजाइन तैयार किया गया था।

हालांकि विपक्ष और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार आलोचना होती रही और अब आखिरकार इस विवादित मूर्ति को हटा दिया गया।

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग