EBOLA ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित, कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान में फैला लाइलाज संक्रमण

मध्य अफ्रीका में EBOLAसंक्रमण बढ़ने के बाद भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है. सरकार ने प्रमुख हवाई अड्डों पर सख्त स्क्रीनिंग व्यवस्था लागू की है। WHO ने EBOLA प्रकोप को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इबोला संक्रमण बढ़ने के बाद भारत सरकार ने ये कदम उठाए हैं

1. हाई-लेवल अलर्ट और समीक्षा
WHO ने 17 मई को DRC और युगांडा में बंडीबुग्यो स्ट्रेन के इबोला को “Public Health Emergency of International Concern” घोषित किया। इसके तुरंत बाद
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्त* ने सभी राज्यों/UT के साथ मीटिंग की और तैयारियों का रिव्यू किया।

2. एयरपोर्ट/बंदरगाह पर स्क्रीनिंग कड़ी
– थर्मल स्क्रीनिंग: DRC, युगांडा, साउथ सूडान से आने वाले यात्रियों की जांच dd72
– 21 दिन निगरानी: बुखार या इबोला जैसे लक्षण वाले यात्रियों को आइसोलेट करके 21 दिन तक मॉनिटर किया जाएगा।
– केरल में खास इंतजाम: अफ्रीका और खाड़ी देशों से ज्यादा ट्रैवल के कारण केरल के एयरपोर्ट/सीपोर्ट पर स्पेशल सर्विलांस जारी है ।

3. ट्रैवल एडवाइजरी जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है DRC, युगांडा और साउथ सूडान के लिए।
यात्रियों को कहा गया है कि अगर बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त, सिरदर्द, रैश जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर से संपर्क करें।

4. अस्पताल और लैब तैयार
– NIV पुणे : सैंपल टेस्टिंग के लिए पूरी तरह तैयार। जरूरत पड़ने पर और ICMR लैब भी एक्टिव होंगी

– आइसोलेशन वार्ड :राज्यों को आइसोलेशन फैसिलिटी, डेडिकेटेड एंबुलेंस, PPE, ट्रेंड स्टाफ तैयार रखने को कहा 
– IDSP निगरानी: इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत यात्रियों में बीमारी के क्लस्टर पर नजर
5. बड़े इवेंट स्थगित
एहतियात के तौर पर India-Africa Summit 2026 और IBC से जुड़े कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 

भारत सरकार का बयान के मुताबिक भारत में अभी इबोला का कोई केस नहीं है । सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक बंडीबुग्यो स्ट्रेन का एक भी केस नहीं मिला है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा “सरकार पूरी तरह सतर्क है, लेकिन पैनिक की कोई बात नहीं है । AIIMS के मुताबिक भारत का रिस्क कम है क्योंकि इबोला हवा से नहीं फैलता, सिर्फ संक्रमित बॉडी फ्लुइड से फैलता है। कोविड के बाद भारत की तैयारी काफी बेहतर है। ये बंडीबुग्यो स्ट्रेन है जिसका कोई अप्रूव्ड वैक्सीन या इलाज नहीं है। मृत्यु दर बहुत ज्यादा है। DRC में अब तक 136+ मौतें हो चुकी हैं।

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग