ईरान का दावा- अमेरिका से समझौते का ड्राफ्ट तैयार, व्हाइट हाउस ने बताया फर्जी

Middle East Tension: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते का एक शुरुआती ड्राफ्ट तैयार हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध और तनाव कम करने को लेकर एक अनौपचारिक दस्तावेज तैयार किया गया है, जिसमें भविष्य के समझौते का ढांचा शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित ड्राफ्ट में अमेरिका ईरान के आसपास से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा और नौसैनिक घेराबंदी हटाएगा। इसके बदले ईरान अगले 30 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध से पहले के स्तर पर बहाल करेगा। हालांकि यह व्यवस्था अमेरिकी सैन्य जहाजों पर लागू नहीं होगी।

ये भी पढ़ेंः 

बकरीद से पहले गौहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- इस्लाम में गाय-बछड़ों की कुर्बानी अनिवार्य नहीं, कई मुस्लिम शासकों ने भी लगाई थी रोक

ईरानी मीडिया के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही का प्रबंधन ईरान और ओमान मिलकर करेंगे। साथ ही ईरान ने साफ किया है कि यह ड्राफ्ट अभी अंतिम नहीं है और बिना ठोस सुरक्षा गारंटी के तेहरान किसी समझौते को मंजूरी नहीं देगा।

वहीं अमेरिका ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट झूठी और मनगढ़ंत है। अमेरिका ने कहा कि फिलहाल किसी तरह का समझौता या शांति डील तय नहीं हुई है।

इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक “मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग” का शुरुआती ड्राफ्ट तैयार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग सामान्य होगी और अमेरिका नौसैनिक घेराबंदी खत्म करेगा, लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने इन सभी दावों को फर्जी करार दिया है।

ये भी पढ़ेंः

बस्ती में सत्ता की दबंगई! योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला पर पत्रकार को धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग