ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी टैंकर पर गोलीबारी की, अमेरिका की जवाबी फायरिंग; ट्रंप बोले- तेहरान को डील करनी ही पड़ेगी

US Oil Tanker Attack: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरानी नौसेना ने बुधवार रात होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग की। ईरान का दावा है कि जहाज ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन करते हुए अपना रडार बंद कर लिया था।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास एक खाली इलाके में जवाबी फायरिंग की। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका ने फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ट्रंप का तेहरान को सीधा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि ईरान अब समझ चुका है कि उसके पास बातचीत और समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ट्रंप ने कहा,

“ईरान को लगा था कि वह मुझे इंतजार करवाकर दबाव बना लेगा, लेकिन अब तेहरान सिर्फ डील करना चाहता है। अगर समझौता हुआ तो वह पूरी तरह अमेरिका की शर्तों पर होगा।”

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा बयान

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है और किसी एक देश का नियंत्रण यहां स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सभी जहाजों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने की पूरी आजादी होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ईरान इस रास्ते को कंट्रोल नहीं कर सकता और अमेरिका इस क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ेंः 

बस्ती में सत्ता की दबंगई! योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला पर पत्रकार को धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल

ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे”

ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि वॉशिंगटन पहले कूटनीतिक समाधान चाहता है, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी।

ट्रंप बोले- ईरान आर्थिक रूप से कमजोर

ट्रंप ने दावा किया कि हालिया तनाव और सैन्य दबाव के बाद ईरान काफी कमजोर हुआ है। उनके मुताबिक ईरान की नौसेना और वायुसेना को नुकसान पहुंचा है, जबकि देश की अर्थव्यवस्था भी गंभीर संकट से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि ईरान में महंगाई तेजी से बढ़ रही है और वहां की मुद्रा लगातार कमजोर होती जा रही है।

व्हाइट हाउस का दावा- बातचीत सही दिशा में

व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी ओलिविया वेल्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने दोहराया कि किसी भी संभावित समझौते में अमेरिका की प्राथमिक शर्त यही होगी कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

ईरान दुनिया भर में इंटरनेट की सुविधा बाधित कर सकता है? दुरसंचार प्रदात कंपनियां ”डाटा लूट” कर ले रही मुनाफ

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर