दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यूपी-हरियाणा में आंधी का अलर्ट

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवा के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।

कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में शाम से देर रात तक धूल भरी आंधी, गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज पर बढ़ा तनाव: ट्रंप ने ईरान के बाद ओमान को दी चेतावनी, बोले- ‘किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं’

यूपी और हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, झांसी, महोबा, मथुरा, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, हाथरस और हमीरपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, गुरुग्राम, पलवल और रोहतक समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। राजस्थान के भरतपुर और उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

दिल्ली के सभी जिलों सेंट्रल, ईस्ट, नॉर्थ, शाहदरा, साउथ, साउथ वेस्ट और वेस्ट दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट संभव

मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः

कर्नाटक में बड़ा सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डी.के. शिवकुमार होंगे अगले CM
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग