भारत के खिलाफ खड़ी हो रही बांग्लादेश आर्मी, पाकिस्तान के ISI की बड़ी साजिश आई सामने

India Bangladesh Border: भारत और बांग्लादेश की सीमा पर बाड़बंदी का विरोध बांग्लादेश की सेना और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग कर रहे हैं। आरोप है कि बांग्लादेश के सशस्त्र बल सीमा पर लोगों को भारत के खिलाफ भड़का रहे हैं। इसके लिए लाउडस्पीकर के जरिए भारत विरोधी बयानबाजी की जा रही है। यह अभियान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की ओर से चलाया जा रहा है। हालांकि, BGB ने इसे “जागरूकता अभियान” बताया है। उसका कहना है कि सीमा पर रहने वाले लोगों को अवैध घुसपैठ और अनधिकृत सीमा पार करने के मामलों को लेकर सतर्क किया जा रहा है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब भारत बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी का काम तेज कर रहा है।

इस मुद्दे पर BGB ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि BGB की 60वीं बटालियन ने 24 मई को सीमावर्ती इलाकों में यह अभियान शुरू किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से सीमा के पास रहने वाले लोगों को भारत से होने वाली कथित अवैध घुसपैठ और अन्य अनधिकृत सीमा पार गतिविधियों के बारे में चेतावनी दी जा रही है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि BGB ने सीमा पर गश्त और निगरानी गतिविधियों को तेज कर दिया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें कई संवेदनशील इलाके शामिल हैं। भारत लगातार सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने और अवैध घुसपैठ रोकने के लिए बाड़बंदी और निगरानी बढ़ा रहा है। वहीं, हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ती गतिविधियों और बयानबाजी ने दोनों देशों के बीच तनाव की आशंकाओं को भी बढ़ा दिया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः

RR vs GT क्वालीफायर-2 पर बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट? जानें पूरा नियम

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर