PM बालेन शाह के बयान पर नेपाल की सफाई, कहा- ‘भारत की जमीन पर कब्जे’ वाले बयान का गलत मतलब निकाला गया

Nepal PM Balen Shah: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के ‘भारत की जमीन पर कब्जे’ संबंधी बयान पर उठे विवाद के बाद नेपाल सरकार ने आधिकारिक सफाई दी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी का संबंध भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद ‘नो-मैन्स लैंड’ और सीमा पार अतिक्रमण से था, न कि किसी नए क्षेत्रीय दावे से।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि भारत और नेपाल के बीच वर्तमान सीमा 1816 की सुगौली संधि पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनका सीमांकन अब भी लंबित है और उन्हें आपसी वार्ता के जरिए सुलझाने की प्रक्रिया जारी है।

कालापानी, लिपुलेख समेत चार क्षेत्रों को लेकर विवाद

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से सीमा विवाद बना हुआ है, जिसमें कालापानी, लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और सुस्ता प्रमुख विवादित क्षेत्र हैं। नेपाल का दावा है कि इन इलाकों का सीमांकन अब तक पूरी तरह नहीं हो पाया है और इन्हें लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। वहीं भारत का लगातार यह रुख रहा है कि कालापानी, लिपुलेख और आसपास के क्षेत्र उत्तराखंड का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत का कहना है कि सीमा से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान आपसी बातचीत और द्विपक्षीय कूटनीतिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने फिर दी ईरान पर हमले की चेतावनी, तेहरान बोला- अमेरिका पर भरोसा नहीं, समझौते में नहीं करेंगे जल्दबाजी

सीमा पार कब्जे और नो-मैन्स लैंड का मुद्दा

नेपाल विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुख्य सीमा विवादों के अलावा कुछ इलाकों में सीमा पार कब्जे और नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण की समस्याएं भी मौजूद हैं। मंत्रालय के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारतीय नागरिक नेपाली क्षेत्र की जमीन का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ जगहों पर नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र की जमीन का इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री बालेन शाह की संसद में की गई टिप्पणी इसी संदर्भ में थी।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि दोनों देशों की तकनीकी टीमें लंबे समय से सीमा स्तंभों के निर्माण, मरम्मत और तथ्यों के सत्यापन पर काम कर रही हैं। नेपाल सरकार ऐतिहासिक दस्तावेजों, नक्शों और पुराने समझौतों के आधार पर सीमा विवादों का समाधान चाहती है।

कैलाश मानसरोवर मार्ग को लेकर भी हुआ था विवाद

इस महीने की शुरुआत में नेपाल ने लिपुलेख दर्रे के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में भारत ने नेपाल के क्षेत्रीय दावों को खारिज करते हुए उन्हें “एकतरफा और कृत्रिम विस्तार” करार दिया था।

विशेषज्ञों की मदद से निकाला जाएगा समाधान

बालेन शाह ने संसद में सीमा विवाद से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि भारत और नेपाल इस पुराने विवाद को सुलझाने पर सहमत हैं। इसके लिए इतिहासकारों, सर्वेक्षकों और अन्य विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि नेपाल ने इस मुद्दे को चीन और यूनाइटेड किंगडम के समक्ष भी उठाया है।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, RCB vs GT Final: विराट कोहली की विस्फोटक पारी से RCB बनी चैंपियन, GT को 5 विकेट से हराया; लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग