कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले का VIDEO आया सामने, 1 भारतीय की मौत; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

Kuwait Airport Drone Attack Video: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले का वीडियो सामने आया है। कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी वीडियो में एक ड्रोन एयरपोर्ट की छत से टकराता दिखाई दे रहा है। टक्कर के बाद जोरदार धमाका होता है और छत के हिस्से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

हमले के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन भी रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बाद में स्थिति नियंत्रित होने के बाद सेवाएं बहाल कर दीं।

ईरान की चेतावनी से बढ़ी चिंता

हमले के बीच ईरान ने कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि यदि उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई के लिए किया गया तो तेहरान जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान के इस बयान के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

ट्रंप का दावा, ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करने की शर्त मानने को तैयार हो गया है। हालांकि तेहरान की ओर से इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नेतन्याहू पर ट्रंप की नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई और बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को लेकर ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर नाराजगी जताई है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रंप ने निजी बातचीत में नेतन्याहू के रवैये पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से बदला मौसम, रियासी में बादल फटा; केरल पहुंचा मानसून

लेबनान में इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष जारी

लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हिजबुल्लाह ने कई हमलों का दावा किया है, जबकि इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी भी दी गई है।

इसी बीच इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के एक लड़ाके को मार गिराया और उसके पास मौजूद सैन्य सामग्री जब्त कर ली। सेना के अनुसार यह कार्रवाई लितानी नदी के उत्तर में की गई।

इजराइली राजदूत का पाकिस्तान पर बयान

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने पाकिस्तान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विवादों में मध्यस्थ के रूप में उस पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में हमास नेताओं की पाकिस्तान और बांग्लादेश यात्राएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा होती हैं।

ईरान की शर्त: लेबनान से इजराइली सेना की वापसी

ईरान की इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा है कि जब तक इजराइल लेबनान के इलाकों से अपनी सेना नहीं हटाता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं है। IRGC ने सभी मोर्चों पर युद्धविराम और लेबनान से इजराइली सेना की वापसी को किसी भी संभावित सीजफायर की प्रमुख शर्त बताया है।

ये भी पढ़ेंः

वैश्विक जंग के बीच भारत ने खोजा ”आपदा में अवसर”, भारत रूस से खरीदेगा ”200 Crash-lands SUPER JET”
Spread the love

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर