दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से बदला मौसम, रियासी में बादल फटा; केरल पहुंचा मानसून

Weather Update: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बटोही इलाके में गुरुवार को बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। भारी मात्रा में पानी और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने पहाड़ी ढलानों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट

दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई जगह पेड़ गिरने और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। कुछ इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।

11 उड़ानें डायवर्ट, एयर ट्रैफिक प्रभावित

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण 11 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। मौसम खराब होने से कई उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा।

दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 और 5 जून के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों गरज-चमक, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

IMD के मुताबिक 5 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 6 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 7 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है और तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ेंः

ममता बनर्जी की TMC में बगावत पर शिंदे गुट का हमला, संजय निरुपम बोले- ‘सही मौके की तलाश में रहते हैं लोग’

केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

देशभर में गर्मी से राहत के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब तीन दिन देरी से पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए IMD ने केरल के अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का असर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश और आंधी देखने को मिली। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। प्रदेशभर में 200 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

24 राज्यों में मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

कई राज्यों में अब भी जारी है गर्मी

हालांकि देश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, Bihar, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः

वैश्विक जंग के बीच भारत ने खोजा ”आपदा में अवसर” ,भारत रूस से खरीदेगा ”200 Crash-lands SUPER JET”
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग