दिल्ली में CJP का 5 घंटे प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 13 जून को फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान

Cockroach Janata Party Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती दिख रही है। इसी मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री को पद छोड़ने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को देशव्यापी रूप दिया जाएगा।

सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके सीधे एयरपोर्ट से जंतर-मंतर पहुंचे। उनके हाथ में भारतीय संविधान की प्रति और डॉ. भीम राव अम्बेडकर की आत्मकथा थी। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

तबीयत बिगड़ने पर समय से पहले खत्म हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन को शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली थी, लेकिन दोपहर करीब 3:30 बजे अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद कार्यक्रम समय से पहले समाप्त कर दिया गया। इसके बाद वे धरनास्थल से रवाना हो गए। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं।

सोनम वांगचुक समेत कई नेताओं ने दिया समर्थन

प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके अलावा CPI (ML) लिबरेशन के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, CPI नेता एनी राजा और वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मंच पर दिखाई दिए। बताया गया कि वे IIT कानपुर से पढ़ाई कर चुके हैं और पिछले वर्ष लंदन से भारत लौटे थे।

ये भी पढ़ेंः

पटना फायरिंग केस: गोलीकांड से गिरफ्तारी तक… क्या इसके पीछे छिपी है कोचिंग बाजार की बड़ी लड़ाई?

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

FIR की अफवाह पर पुलिस का स्पष्टीकरण

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदर्शन को लेकर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

13 जून को फिर होगा प्रदर्शन

अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने सरकार को पांच दिन का समय देते हुए कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्तमान में Boston University में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान वे पार्टी के लिए डिजिटल और मीम-आधारित प्रचार सामग्री तैयार करने से जुड़े रहे थे। किसान आंदोलन, महंगाई और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

ट्विशा केस में प्रेग्नेंसी एंगल पर CBI का फोकस, समर्थ ने पूछा था- ‘ये किसका बच्चा है?’

 

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर