प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बसेगा नया शहर, योगी सरकार की प्रयागराज लग्जरी ‘Airo City’ को मिली रफ्तार

Prayagraj Aero City: प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में, जहां कभी माफिया अतीक अहमद और उसके गिरोह का दबदबा माना जाता था, वहां अब विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया और उसके सहयोगियों के कब्जे से मुक्त कराई गई सैकड़ों एकड़ जमीन पर बड़े विकास प्रोजेक्ट शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज में निवेश और शहरी विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसी कड़ी में धूमनगंज क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट के पास लगभग 500 हेक्टेयर भूमि पर अत्याधुनिक एयरो सिटी विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) विकसित कर रहा है।

राज्य सरकार की कैबिनेट इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दे चुकी है। अधिकारियों के अनुसार एयरो सिटी परियोजना प्रयागराज के शहरी विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रही है।

5 लाख लोगों के लिए बसाया जाएगा नया शहर

प्रस्तावित एयरो सिटी में करीब 5 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। यहां आधुनिक आवासीय कॉलोनियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों फ्लैट बनाए जाएंगे।

परियोजना में आईटी पार्क, आधुनिक स्कूल, मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा वकीलों और न्यायिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष न्यायिक खंड भी प्रस्तावित है, जिससे प्रयागराज की न्यायिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

पटना फायरिंग केस: गोलीकांड से गिरफ्तारी तक… क्या इसके पीछे छिपी है कोचिंग बाजार की बड़ी लड़ाई?

फाफामऊ में भी बसेंगी नई टाउनशिप

सिर्फ धूमनगंज ही नहीं, बल्कि फाफामऊ क्षेत्र में भी आवास विकास परिषद द्वारा दो नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रयागराज का शहरी स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और लोगों को बेहतर आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

निवेशकों के लिए नया आकर्षण बन रहा प्रयागराज

गंगा पार, यमुना पार और शहर के अन्य हिस्सों में भी नई टाउनशिप विकसित करने की योजनाएं अंतिम चरण में हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, सेना और वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकानों के साथ-साथ मेडिकल हब के रूप में अपनी पहचान रखने वाला प्रयागराज अब निवेशकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

एक समय जिस जमीन पर माफिया का दबदबा माना जाता था, वहां अब आधुनिक शहर, रोजगार के अवसर और विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं। यही वजह है कि प्रयागराज को उत्तर प्रदेश के उभरते हुए शहरी और निवेश केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग