होर्मुज में ईरानी ड्रोन का दावा: अमेरिकी सेना ने कई ड्रोन मार गिराए, ट्रंप बोले- भारतीय जहाजों को भी बनाया गया निशाना

Iran Drone Attack: अमेरिकी सेना का दावा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कई कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए “वन-वे अटैक ड्रोन” लॉन्च किए, जिन्हें अमेरिकी बलों ने रास्ते में ही मार गिराया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने भारतीय जहाजों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को बाधित करने के उद्देश्य से कई ड्रोन दागे गए थे। अमेरिकी सेना ने इन सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, जिससे किसी भी कॉमर्शियल जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा। CENTCOM ने कहा कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल खुला है और जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि अमेरिकी बलों ने कई ईरानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। अधिकारी ने कहा कि ये ड्रोन समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे।

ट्रंप का दावा- भारतीय जहाजों को भी बनाया गया निशाना

इन घटनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले की कोशिश “पूरी तरह अस्वीकार्य” है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियां बंद करनी होंगी।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप का दावा: ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, हमने नाकाम किया

हालांकि, ट्रंप के इस दावे की अब तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार, भारतीय नौसेना या किसी शिपिंग एजेंसी की ओर से भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं ईरान ने भी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भारतीय जहाजों पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर पहले से तनाव

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत ने हाल ही में दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर ओमान की खाड़ी में भारतीय क्रू वाले तीन व्यापारी जहाजों पर हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया था।

इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत कर भारत की चिंता और विरोध दर्ज कराया था।

क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी सैन्य गतिविधि या हमले की आशंका वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर व्यापक असर डाल सकती है।

फिलहाल अमेरिकी सेना के दावों और ट्रंप के आरोपों के बीच भारतीय जहाजों को निशाना बनाए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन होर्मुज क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः

समुद्र में भारत-अमेरिका टकराव! अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय जहाज पर हमला, 3 नाविकों की मौत

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर