बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान की दोबारा सड़क पर परेड, 4 घंटे नंगे पैर चलाया; कान पकड़कर लोगों से माफी मंगवाई

Jahangir Khan Video: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता इलाके में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की एक बार फिर सार्वजनिक परेड कराई। इस दौरान उन्हें हाफ पैंट में करीब 4 घंटे तक नंगे पैर सड़क पर चलाया गया। वायरल वीडियो में जहांगीर खान कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए।

पुलिस जहांगीर खान को जांच के सिलसिले में फालता लेकर पहुंची थी। इससे पहले 11 जून को भी उनकी इसी तरह सड़क पर परेड कराई गई थी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अवैध वसूली और महिलाओं को धमकी देने के आरोप

जहांगीर खान को 8 जून को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। उन पर अवैध वसूली, रंगदारी और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में उनके खिलाफ कुल 7 एफआईआर दर्ज हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।

फालता में था दबदबा, ‘पुष्पा’ स्टाइल में बनाई थी पहचान

जहांगीर खान ने फालता इलाके में अपनी अलग राजनीतिक छवि बनाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान वह खुद की तुलना फिल्म पुष्पा के किरदार से करते थे और अक्सर मशहूर डायलॉग “पुष्पा झुकेगा नहीं साला” दोहराते थे।

ये भी पढ़ेंः

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर युवक ने जड़ा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था विरोध प्रदर्शन

उन्होंने खुद को इलाके के एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में पेश किया था, जो किसी दबाव के सामने नहीं झुकेगा।

2026 विधानसभा चुनाव में मिली हार

जहांगीर खान ने 2026 के विधानसभा चुनाव में फालता सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं के चलते 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था।

हालांकि, पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले ही जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 24 मई को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से लगभग गायब हो गए थे।

हाईकोर्ट पहुंचे थे जहांगीर खान

मई 2026 में जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से संरक्षण (अग्रिम जमानत) की मांग की थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार नए आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः

स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, मिला 33वां ग्लोबल ऑनर

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर