मोदी ने होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया: G-7 समिट में बोले- नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, ट्रंप भी रहे मौजूद

PM Modi G7 Summit France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 समिट के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। हाई लेवल वर्किंग सेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार को संचालित करने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी दुनिया की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर केवल क्षेत्रीय देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में प्रयासों का स्वागत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करता है। हालांकि, इस संघर्ष के कारण कई मित्र देशों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है और भारतीय नागरिक भी इसकी चपेट में आए हैं।

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री व्यापार में बाधा आने से पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

ट्रंप भी रहे मौजूद, शाम को द्विपक्षीय बैठक

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सेशन में मौजूद थे और पीएम मोदी के ठीक पास बैठे थे। दोनों नेताओं के बीच आज शाम 6:30 बजे द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

हाई लेवल वर्किंग सेशन की थीम क्या थी?

पीएम मोदी ने जिस सत्र में हिस्सा लिया उसकी थीम थी:

“नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से स्थापित करना”

इस सत्र में G-7 देशों के नेताओं के अलावा सहयोगी देशों, विश्व बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ेंः

NEET री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक: 21 जून को परीक्षा, 22 जून तक ऐप बंद; मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक रहेगा बंद

पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

  1. दुनिया पहले से ज्यादा जुड़ी हुई है

आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक परस्पर जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर है।

  1. भरोसा सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी है

दुनिया में संसाधनों की नहीं, बल्कि भरोसे की कमी है। भविष्य की साझेदारी इसी भरोसे को दोबारा स्थापित करने पर निर्भर करेगी।

  1. भारत दुनिया को परिवार मानता है

भारत का मानना है कि विकास तभी प्रभावी होता है जब वह लोगों की आकांक्षाओं से जुड़ा हो।

  1. दूसरों को सक्षम बनाना ही असली साझेदारी है

साझेदारी की असली परीक्षा यह नहीं कि हम दूसरों के लिए क्या बनाते हैं, बल्कि यह है कि हम उन्हें आत्मनिर्भर बनने में कितना सक्षम बनाते हैं।

  1. ग्लोबल साउथ को समर्थन नहीं, बराबरी की साझेदारी चाहिए

भारत ने कहा कि अब लेन-देन आधारित सोच से आगे बढ़कर समान भागीदारी के आधार पर काम करने की जरूरत है।

16 महीने बाद मोदी-ट्रंप की पहली मुलाकात

फ्रांस पहुंचने के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात भी हुई। पीएम मोदी को देखते ही ट्रंप अपनी सीट से खड़े हुए और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बातचीत हुई।

यह मुलाकात पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के बाद पहली आमने-सामने की बैठक है। पिछले 16 महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में टैरिफ, H-1B वीजा और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

ये भी पढ़ेंः

16 महीने बाद मोदी-ट्रंप की मुलाकात: G7 समिट में 5 मिनट बातचीत, कल ट्रेड डील पर बात संभव
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग