अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म: वर्साय पैलेस में ट्रंप और पजशकियान ने अंतरिम शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

US Iran War End News: अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से जारी युद्ध अब समाप्त हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए एक अंतरिम शांति समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की प्रक्रिया शुरू होने का दावा किया गया है।

जेनेवा नहीं, फ्रांस के वर्साय पैलेस में हुई साइनिंग सेरेमनी

पहले यह शांति समझौता 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसर्न शहर के पास होने वाली बैठक में साइन होना था, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह हस्ताक्षर समारोह मैक्रों की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ।

ये भी पढ़ेंः 

4 साल बाद फिर उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत: 9 में से 6 सांसदों ने छोड़ा साथ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने बागियों को दी गाली

पहले ट्रंप ने किए हस्ताक्षर, फिर पजशकियान ने दस्तावेज पर साइन किए

ईरानी समाचार एजेंसी IRNA की ओर से जारी तस्वीरों में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान फारसी भाषा में तैयार दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दस्तावेज पर नीचे की ओर ट्रंप और पजशकियान दोनों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

वहीं, अमेरिका की ओर से जारी वीडियो में ट्रंप वर्साय पैलेस में समझौते की हार्ड कॉपी पर साइन करते दिखाई दिए। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी उनके साथ मौजूद थे।

समझौते में क्या-क्या तय हुआ?

  • समझौते के तहत कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनने का दावा किया गया है।
  • अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त किया जाएगा।
  • लेबनान में जारी संघर्ष को खत्म करने की दिशा में संयुक्त प्रयास होंगे।
  • होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा।
  • अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा।
  • क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के लिए आगे तकनीकी स्तर की वार्ताएं शुरू होंगी।

पाकिस्तान ने कहा- समझौता लागू हो गया है

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता लागू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोल देगा, जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान और कतर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें समझौते को लेकर आगे की तकनीकी बातचीत शुरू की जाएगी।

ईरान ने आगे की बैठकों को लेकर रखी अनिश्चितता

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित अगली बैठक हो भी सकती है और नहीं भी, क्योंकि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर पहले ही किए जा चुके हैं।

अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि यह अंतरिम समझौता जमीन पर कितना प्रभावी साबित होता है और पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी अस्थिरता को कितना कम कर पाता है।

क्यों खास है वर्साय पैलेस?

फ्रांस का वर्साय पैलेस ऐतिहासिक रूप से कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह रहा है। इसी परिसर में 1871 में फ्रांस और जर्मनी के बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाएं हुई थीं और 1919 की प्रसिद्ध वर्साय संधि भी इसी ऐतिहासिक स्थल से जुड़ी रही है। ऐसे में अमेरिका-ईरान शांति समझौते के लिए इस स्थान का चयन प्रतीकात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप  बोले- ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका: 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो फिर बम बरसाएंगे
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी