CJP Vs Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार चौथे दिन भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने CJP को “दहशतगर्दों की B टीम” बताया था।
प्रदर्शन के दौरान दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के हितों और उन छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग को आतंकवाद से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपके ने कहा,
“शिक्षा मंत्री देश के युवाओं को आतंकवादी कह रहे हैं। हम आतंकवादी नहीं हैं। हमें आप जैसे लोगों से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।”
सोशल मीडिया पर भी साधा निशाना
धरना स्थल पर दिए गए बयान के बाद दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शिक्षा मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान हमें आतंकवादी कहते हैं। विडंबना यह है कि उनके हाथ 17 से ज्यादा छात्रों के खून से रंगे हैं।”
Dharmendra Pradhan calls us terrorist.
But the irony is that he is the one with the blood of more than 17 students on his hands. pic.twitter.com/TpwmSwJfS9
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 23, 2026
ये भी पढ़ेंः
ईरान पर बदला अमेरिकी रुख: सीनेट ने युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास किया, ट्रंप से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा; UAE पहुंचे रूबियो
धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा था?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि लोकतंत्र में जिन्हें जनता ने नकार दिया था, वे अब नए रूप में वापस आकर व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“जिन्हें डेमोक्रेसी ने रिजेक्ट कर दिया था, वे भेष बदलकर वापस आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो चुकी है।”
प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर देश की शिक्षा व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
शिक्षा व्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश का आरोप
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय उन सभी तत्वों पर नजर रख रही है, जो व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोचिंग सेंटर हों या शिक्षा माफिया, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, “अगर इन पर लगाम नहीं लगाई गई तो देश के बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह पाएगा।”
Mr. Dharmendra Pradhan, the students did not die because of society, teachers, or parents.
They died because of paper leaks and the repeated failures of your ministry.
If anyone needs to take responsibility, it is YOU. pic.twitter.com/Ub5DuJh1Rl
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 24, 2026
जंतर-मंतर पर जारी है प्रदर्शन
CJP पिछले चार दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित आत्महत्या के मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग कर रही है। वहीं, केंद्र सरकार का आरोप है कि कुछ संगठन शिक्षा व्यवस्था को अस्थिर करने और राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Go Pradhan Go!
Day 4 at Jantar Mantar! pic.twitter.com/v74Rxa2Ykw
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 23, 2026
ये भी पढ़ेंः






