ईरान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व नहीं बचेगा: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, 10 सैन्य ठिकानों पर US हमला; बहरीन-कुवैत पर ईरान का जवाबी अटैक

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व ही नहीं बचेगा। दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर बड़े सैन्य हमले की पुष्टि की है। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इन घटनाओं के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और अमेरिका हमेशा संयम नहीं बरत सकता। ट्रंप ने लिखा,

“लगता है ईरान कभी नहीं सुधरेगा। हम हमेशा संयम नहीं बरत सकते। अगर जरूरत पड़ी तो हम उस सैन्य अभियान को पूरा करेंगे जिसकी शुरुआत हमने सफलतापूर्वक की थी। अगर ऐसा हुआ तो ईरान का अस्तित्व ही नहीं बचेगा।”

ट्रंप के इस बयान को अमेरिका की अब तक की सबसे कड़ी चेतावनियों में से एक माना जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का बड़ा सैन्य ऑपरेशन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह कार्रवाई ‘एम/टी किकु’ (MT Kiku) नामक तेल टैंकर पर हुए कथित ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई।

अमेरिका का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ड्रोन और मिसाइल हमलों की योजना बनाने तथा समुद्री मार्गों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा था।

ईरान का बहरीन और कुवैत में जवाबी हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को निशाना बनाते हुए कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

हालांकि अमेरिकी सेना की ओर से इन हमलों में हुए नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः 

सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत; सभी मृतक सऊदी नागरिक

कुवैत ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें हवा में मार गिराईं

कुवैत की सेना ने कहा कि उसके हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रही दो बैलिस्टिक मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सेना के अनुसार इस कार्रवाई में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

कुवैत ने ईरान की कार्रवाई को संप्रभुता का उल्लंघन बताया

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी सैन्य कार्रवाई पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है और इससे तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को भी झटका लगेगा।

ईरान और इराक के विदेश मंत्रियों की अहम मुलाकात

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बगदाद में इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन से मुलाकात की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

फुआद हुसैन ने कहा कि क्षेत्र में युद्ध अभी भी अलग-अलग रूपों में जारी है और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा, द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की।

पाकिस्तान और बहरीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत

पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुललतीफ बिन राशिद अल जयानी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की।

इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र और दुनिया में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए बातचीत और कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता रहेगा।

वैश्विक चिंता बढ़ी

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। ऐसे में यहां बढ़ता सैन्य तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर डाल सकता है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है।

ये भी पढ़ेंः

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों पर सियासत तेज: कांग्रेस ने सरकार पर जानकारी छिपाने का लगाया आरोप, रक्षा मंत्रालय ने किया खंडन

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर