सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज हमले के बाद 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

US Airstrikes Iran: सीजफायर के बीच अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। अमेरिका का आरोप है कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ था।

CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ शक्तिशाली सैन्य हमलों की एक सिलसिला शुरू किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से गुजर रहे निर्दोष नागरिकों के चालक दल वाले व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने की कार्रवाई की भारी कीमत चुकानी पड़े।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, होर्मुज स्टेट से गुजर रहे तीन व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। CENTCOM का दावा है कि ईरान की यह आक्रामक कार्रवाई बिना किसी उकसावे के की गई, बेहद खतरनाक थी और सीजफायर का स्पष्ट उल्लंघन भी थी।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमलों के बाद कई इलाकों में आग लग गई। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर ड्रोन ठिकानों तक बनाए निशाना

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस एयरस्ट्राइक में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी रडार, मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन ठिकानों और बंदरगाहों से जुड़ी कई सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों के लिए किया जा रहा था।

80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर प्रिसिजन हथियारों से हमला किया। इसके अलावा होर्मुज क्षेत्र में मौजूद ईरान की 60 से ज्यादा छोटी सैन्य नौकाओं को भी निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय ने लिखी चिट्ठी, बोले- SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब, तब तक रहूंगा मौन; रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की

एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में हलचल तेज हो गई। अमेरिकी क्रूड ऑयल (WTI) की कीमत करीब 2.7 फीसदी बढ़कर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।

इस बीच अमेरिका ने 17 जुलाई से ईरानी तेल निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इससे वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसके चलते कीमतों में तेजी देखने को मिली।

बॉन्ड बाजार पर भी दिखा असर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अमेरिकी बॉन्ड बाजार पर भी पड़ा। 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड फ्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को आशंका है कि तनाव बढ़ने से महंगाई और ब्याज दरों पर दबाव बढ़ सकता है।

ईरान ने कहा- अमेरिका ने समझौते का उल्लंघन किया

ईरान के उप विदेश मंत्री ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन (MoU) का उल्लंघन बताया। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के अमेरिकी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

ईरान का कहना है कि समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी उसी के पास है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना जरूरी है।

इसी बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका ने समझौते के कई अहम प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की सुरक्षा व्यवस्थाओं को नजरअंदाज किया, लगातार नए हमलों की धमकियां दीं, ईरानी तेल निर्यात पर फिर से प्रतिबंध लगाए और दक्षिणी ईरान पर सैन्य कार्रवाई की।

गालिबाफ ने कहा, “धौंस, दबाव और जबरन मनवाने का दौर अब खत्म हो चुका है। ऐसे तरीकों से कुछ हासिल नहीं होगा। हम किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।”

एयर डिफेंस और मिसाइल साइट्स को बनाया गया निशाना

अमेरिका के ताजा हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट, एंटी-शिप क्रूज मिसाइल ठिकानों और ड्रोन लॉन्च साइट्स पर हमला किया गया। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इन सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा था।

एयरस्ट्राइक के बाद इराक से लौटे ईरानी राष्ट्रपति

अमेरिकी एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान इराक के नजफ से तेहरान लौट आए। ईरानी सरकारी प्रसारक IRIB ने इसकी पुष्टि की है। पजशकियान पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए नजफ गए थे। एयरस्ट्राइक के बाद उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर तेहरान लौटने का फैसला किया।

ये भी पढ़ेंः

खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में ईरानी हमला, 3 तेल टैंकर निशाने पर; कतर ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी