मानसून ने पूरे देश को किया कवर: गाजियाबाद में सड़क धंसी, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया। सामान्यतः यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून एक दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा।

मानसून के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर सहित करीब 50 शहरों में तेज बारिश दर्ज की गई। नोएडा में कई सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया, जबकि गाजियाबाद में करीब 10 फीट सड़क धंस गई, जिसमें एक कार और बाइक गड्ढे में समा गई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

वहीं टिहरी जिले में NH-707A पर दुकानों के पास हुए लैंडस्लाइड में एक मकान ढह गया। प्रशासन ने आसपास के दो से तीन मकानों को भी खतरे की जद में बताया है।

ये भी पढ़ेंः

नीट पेपर लीक विरोध: कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े, जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया। मलबे में फंसे पति-पत्नी समेत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के रायगढ़ में पातालगंगा नदी में बाढ़ आने से लगभग 3,000 एलपीजी सिलेंडर बह गए।

दिल्ली-NCR में भी बुधवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। कई इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 160 मिमी (6.3 इंच) बारिश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा सफदरजंग में 72.6 मिमी, मयूर विहार में 103 मिमी, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 90 मिमी, महरौली में 86 मिमी, पूसा और लोधी रोड में 83 मिमी, रिज में 78 मिमी तथा छतरपुर में 72 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

ये भी पढ़ेंः 

ईरान की अमेरिका को चेतावनी: होर्मुज में दखल दिया तो मिलेगा करारा जवाब, 2 दिन में 170 सैन्य ठिकानों पर हमला
Spread the love

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर