ईरान की अमेरिका को चेतावनी: होर्मुज में दखल दिया तो मिलेगा करारा जवाब, 2 दिन में 170 सैन्य ठिकानों पर हमला

US Iran War Air Strike: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने होर्मुज स्ट्रेटमें किसी तरह का दखल दिया, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, IRGC ने कहा कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो होर्मुज में सामान्य समुद्री आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी, जिससे कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि पिछले दो दिनों में ईरान के 170 से अधिक सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट तथा होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद तटीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इस बीच, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान के गोलिस्तान प्रांत में स्थित ओगताय खान रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुल चीन, रूस और तुर्कमेनिस्तान से जुड़े रणनीतिक रेल कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

नेतन्याहू बोले- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इजराइल की नीति स्पष्ट है कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे, चाहे कोई समझौता हो या नहीं। उनके मुताबिक, ईरानी शासन को बड़ा झटका लगा है, लेकिन नई चुनौतियां अभी बाकी हैं।

ये भी पढ़ेंः 

ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म: ट्रंप बोले- आज रात फिर होगा बड़ा हमला, होर्मुज तनाव के बाद 80 ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने अमेरिकी MQ-9 Reaper ड्रोन का पता लगाकर उसे मार गिराया। ईरानी एजेंसी IRNA के अनुसार, यह कार्रवाई देश के एकीकृत एयर डिफेंस नेटवर्क के जरिए की गई।

ईरान, तुर्किये और ओमान के विदेश मंत्रियों में बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को तुर्किये और ओमान के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बातचीत की। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

तीनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में तनाव और न बढ़े, इसके लिए कूटनीतिक प्रयास और बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार संपर्क और आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी।

होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप रही। सुबह के शुरुआती घंटों में केवल दो टैंकर इस मार्ग से गुजर सके।

इनमें ईरान के खार्ग द्वीप से कच्चा तेल लेकर निकला सुपरटैंकर ‘बर्ग 1’ भी शामिल था, जिस पर अमेरिका पहले से प्रतिबंध लगा चुका है। दूसरा जहाज ‘वेल सेल’ था, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक केमिकल टैंकर है। समुद्री विश्लेषण कंपनी क्लेपर के आंकड़ों के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रंप बोले- हर हमले का 20 गुना जवाब देंगे
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग