राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: फर्जी रसीद बुक बरामद, रिमांड पर आरोपियों के घर पहुंची पुलिस; परिवार से पूछताछ

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्जी रसीद बुक भी बरामद हुई है, जो देखने में बिल्कुल असली रसीद जैसी है और उस पर ट्रस्ट का लोगो भी छपा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे इन फर्जी रसीदों का इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं से चंदे के नाम पर पैसे वसूलते थे। शुरुआत में जब कोई श्रद्धालु मंदिर में दान देने की इच्छा जताता था, तो उसे यही नकली रसीद थमा दी जाती थी ताकि किसी को संदेह न हो। बाद में ट्रस्ट की ओर से ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद इन रसीदों का उपयोग बंद कर दिया गया।

आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

बुधवार को पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित जौरा क्षेत्र पहुंची। जांच एजेंसियों को शक है कि चोरी किए गए नोटों की गिनती और उनका बंटवारा इसी इलाके में किया जाता था।

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी लवकुश मिश्रा के घर भी पहुंची, जहां परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। घर की तलाशी के दौरान कुछ नकदी भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि बरामद रकम का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय ने लिखी चिट्ठी, बोले- SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब, तब तक रहूंगा मौन; रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की

सर्राफा और बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के यहां भी छापेमारी

जांच के दौरान पुलिस ने मिल्कीपुर क्षेत्र सहित कई अन्य स्थानों पर भी दबिश दी। अनुकल्प मिश्रा के रिश्तेदारों और कुछ कारोबारियों से भी पूछताछ की गई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों ने कथित रूप से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों और अन्य सामान का भुगतान नकद किया था या ऑनलाइन।

गोपाल राव ने ट्रस्ट के प्रेस नोट पर उठाए सवाल

इस बीच ट्रस्ट के विशिष्ट आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव (गोपाल नगरकोटे) ने दावा किया है कि उन्हें ट्रस्ट से नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें गलत हैं। जबकि ट्रस्ट की ओर से जारी प्रेस नोट में उन्हें विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों की सूची से हटाए जाने की जानकारी दी गई थी।

SIT ने बड़े आयोजनों के खर्च की जांच शुरू की

अब SIT ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े आयोजनों के वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है। जांच टीम 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण कार्यक्रम से जुड़े बिल, वाउचर और खर्च के दस्तावेज खंगाल रही है।

रिकॉर्ड के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर करीब 113 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जिसमें लगभग 8 हजार मेहमान शामिल हुए थे। वहीं ध्वजारोहण कार्यक्रम पर 10.12 करोड़ रुपए खर्च होने का उल्लेख रिकॉर्ड में दर्ज है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 70 घटनाएं CCTV में कैद, जेब-जूतों में नोट छिपाते दिखे कर्मचारी; SIT की शुरुआती रिपोर्ट में बड़े खुलासे
Spread the love

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर