देशभर में बारिश का कहर: अजमेर में मकान गिरा, 3 दबे; दिल्ली जलमग्न, सूरत में बाढ़ से 19 मौतें

Weather Update: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के चलते हादसों और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं।

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अलवर में भारी बारिश से बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। दमोह में सबसे अधिक 1.75 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। खरगोन जिले में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया, जिसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रंप बोले- हर हमले का 20 गुना जवाब देंगे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को रोहिणी में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

उधर गुजरात के सूरत में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के चलते कचरे का बड़ा ढेर एक तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे इमारत ढह गई। हालांकि तत्काल किसी बड़े जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच मुंबई में भारी बारिश के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए बीएमसी ने खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उनके पास चेतावनी वाले पोस्टर लगाए हैं। माटुंगा, किंग्स सर्कल, वडाला और आरे कॉलोनी समेत कई संवेदनशील इलाकों में यह अभियान चलाया गया है।

ये भी पढ़ेंः

TMC रैली में हंगामा: ममता बनर्जी ने 3 लोगों को जड़ा थप्पड़, BJP पर अंडे फेंकने का आरोप
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग