Donald Trump: ईरान और अमेरिका के बीच हालिया सैन्य टकराव फिलहाल थम गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने की पहल की है और वॉशिंगटन भी इसके लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले घोषित किया गया युद्धविराम (सीजफायर) अब प्रभावी नहीं रहा।
🚨President Trump just posted a major update on Iran after his decision to bomb Iran over them attacking ships again.
The mullahs asked for more talks, and Trump agreed, but he made one thing crystal clear: the ceasefire is OVER.
The message to the world is loud and clear:… pic.twitter.com/aK1k50XkRk
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) July 10, 2026
दो दिनों तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद फिलहाल दोनों देशों की ओर से नए हमलों की खबर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मध्यस्थ देश दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को और अधिक भड़कने से रोका जा सके।
हालांकि ईरान-अमेरिका के बीच हमले थमे हैं, लेकिन क्षेत्र में हिंसा जारी है। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह प्रांत में दो अलग-अलग ड्रोन हमले किए। इनमें एक हमला कफर रेमान और दूसरा नबातियेह अल-फौका कस्बे में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
EU इजराइल पर व्यापारिक कार्रवाई पर करेगा विचार
यूरोपीय संघ (EU) भी इजराइल को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में दिखाई दे रहा है। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, सदस्य देशों के बढ़ते दबाव के बाद यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री इजराइली उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध या अतिरिक्त टैरिफ लगाने जैसे विकल्पों पर चर्चा करेंगे।
हालांकि ब्रुसेल्स में होने वाली बैठक से किसी तत्काल फैसले की उम्मीद नहीं है, लेकिन इससे यह साफ हो जाएगा कि सदस्य देशों में इस प्रस्ताव को कितना समर्थन मिल रहा है। हाल ही में यूरोपीय आयोग ने इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार सीमित करने के कई विकल्प भी पेश किए हैं।
ये भी पढ़ेंः
ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, होर्मुज पर दी चेतावनी; US बोला- 170 सैन्य ठिकानों पर किए हमले
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिलेगा अभूतपूर्व जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने की कोशिश करता है, तो उन्होंने पहले ही ऐसी जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी। ट्रंप ने कहा,
“अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो ईरान पर इतना बड़ा हमला किया जाएगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा।”
अमेरिका ने रखी बातचीत की शर्त
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में अमेरिका की उप-राजदूत टैमी ब्रूस ने कहा कि ईरान के लिए कूटनीतिक बातचीत का रास्ता अब भी खुला है, लेकिन इसके लिए उसे अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति चाहते हैं, लेकिन यदि ईरान नागरिक ठिकानों, अमेरिकी हितों या व्यापारिक जहाजों पर हमला करता है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा।
रूस ने पश्चिमी देशों पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस की प्रतिनिधि अन्ना एव्स्तिग्नीवा ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई का समर्थन किया है, जबकि वही देश ईरान की प्रतिक्रिया की आलोचना कर रहे हैं।
रूस ने कहा कि पश्चिमी देशों का यह रवैया दोहरे मापदंड को दर्शाता है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिशों को नुकसान पहुंच सकता है।
फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य कार्रवाई रुकी हुई है, लेकिन लेबनान और गाजा मोर्चे पर जारी घटनाएं संकेत देती हैं कि मध्य पूर्व का संकट अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः






