ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे; ट्रंप की चेतावनी- मुझे निशाना बनाया तो 1000 मिसाइलों से ईरान तबाह करेंगे

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेकर रहेंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका ईरान पर अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई करेगा। इस बीच कतर और जॉर्डन ने दोनों देशों से तनाव कम कर कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की है।

पिता की मौत का बदला लेने का ऐलान

अल जजीरा के अनुसार, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा कि वह अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के “बेगुनाह खून” का बदला जरूर लेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका संकल्प नहीं, बल्कि पूरे ईरानी राष्ट्र की इच्छा है। मुजतबा ने अंतिम संस्कार में शामिल लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की भारी मौजूदगी ने विरोधियों को करारा जवाब दिया और यह ईरान के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण था।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यदि ईरान उनकी हत्या की कोशिश करता है तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी कर रखी है और जरूरत पड़ने पर 1000 मिसाइलें दागी जा सकती हैं, जबकि हजारों अतिरिक्त मिसाइलें भी तैयार हैं।

राष्ट्रपति की मौत के बाद क्या होगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले से जवाबी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन अमेरिकी कानून के तहत ऐसा कोई आदेश स्वत: लागू नहीं होता। अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन और 1947 के प्रेसिडेंशियल सक्सेशन एक्ट के अनुसार राष्ट्रपति की मृत्यु की स्थिति में उपराष्ट्रपति तुरंत राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर बन जाते हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाए या कोई दूसरा रास्ता अपनाया जाए। विशेषज्ञ गैरेट ग्रैफ के मुताबिक अमेरिका के पास ऐसा कोई स्वचालित सैन्य हमला शुरू करने वाला सिस्टम नहीं है।

ये भी पढ़ेंः

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत: तमिलनाडु, आंध्र और केरल के पर्यटक शामिल, 21 लोगों को बचाया गया

कतर और जॉर्डन ने शांति की अपील की

कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी और जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने फोन पर बातचीत कर अमेरिका-ईरान तनाव पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने कूटनीति के जरिए हालात सामान्य करने पर जोर दिया। कतर ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते (MoU) को लागू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की भी अपील की।

मुजतबा खामेनेई की नई तस्वीर जारी

ईरान ने नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की नई तस्वीर भी जारी की। यह तस्वीर उनके उस बयान के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने अपने पिता और अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे गए लोगों की मौत का बदला लेने की बात कही थी।

पद संभालने के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की पहली तस्वीर जारी की गई।

ईरान का दावा- ड्रोन उत्पादन तीन गुना बढ़ाया

ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मजीद इब्न अल-रेजा ने दावा किया कि युद्ध के दौरान भी देश का रक्षा उत्पादन नहीं रुका। उनके मुताबिक संघर्ष के सबसे कठिन दौर में ईरान ने अपनी ड्रोन उत्पादन क्षमता तीन गुना तक बढ़ा ली।

ट्रंप की हत्या का मुद्दा क्यों चर्चा में है?

हाल के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इजराइल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश बना सकता है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की। इसके बाद ट्रम्प ने कई बार कहा कि वह ईरान की “हिटलिस्ट” में सबसे ऊपर हैं और यदि उन पर हमला हुआ तो अमेरिका इतिहास की सबसे बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा। अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप विरोधी और उनकी हत्या के नारे लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो इतिहास का सबसे बड़ा हमला होगा: ईरान से बातचीत जारी, लेकिन सीजफायर खत्म; इजराइल से F-22 हटाने लगा अमेरिका
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग