वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत: तमिलनाडु, आंध्र और केरल के पर्यटक शामिल, 21 लोगों को बचाया गया

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई। मृतकों में 10 पर्यटक तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर्स शामिल थे। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे फु क्वोक द्वीप के पास हुई।

ऊंची लहरों के बीच पलटी नाव

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र में अचानक उठीं तेज और ऊंची लहरें हो सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव संतुलन खो बैठी और कुछ ही पलों में पलट गई। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें समुद्र में ऊंची लहरें साफ दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि अधिकांश पर्यटकों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। नाव पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

फु क्वोक से न्गोआई द्वीप जा रही थी बोट

जानकारी के अनुसार, यह टूरिस्ट बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ (Hon May Rut) से न्गोआई द्वीप (Ngoai Island) घुमाने ले जा रही थी। लेकिन तट से करीब 400 मीटर पहले ही नाव पलट गई।

न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे-छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां पर्यटक आमतौर पर एन थोई (An Thoi) बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट के जरिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो इतिहास का सबसे बड़ा हमला होगा: ईरान से बातचीत जारी, लेकिन सीजफायर खत्म; इजराइल से F-22 हटाने लगा अमेरिका

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास वियतनाम में स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।

भारतीय दूतावास ने मृतकों की सूची जारी की

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस दुखद नौका हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। दूतावास ने कहा कि मृतकों की सूची वियतनाम के अधिकारियों से प्राप्त हुई है।

दूतावास ने अपने बयान में कहा, “हम गहरे दुख के साथ इस हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

साथ ही दूतावास ने बताया कि वियतनाम में भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए लगातार उपलब्ध हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए भारतीय दूतावास से राहत कार्य तेज करने और सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और सभी प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

सुप्रीम कोर्ट में वकील का हंगामा: CJI का नाम लेकर अपशब्द कहे, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने कोर्ट रूम से बाहर निकाला
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग