अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर एयरस्ट्राइक की, होर्मुज हमले के बाद कार्रवाई; ईरान ने दी जवाबी हमले की धमकी

US Airstrikes on Iran: अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान के पांच शहरों में सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, न्यूक्लियर सिटी बुशहर के साथ असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन इलाकों में विस्फोटों की पुष्टि की है।

अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है।

तनाव के बीच भी होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग सामान्य

क्षेत्र में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। MarineTraffic के अनुसार, पिछले 24 घंटों में केवल 6 व्यापारिक जहाज ईरान के नियंत्रण वाले उत्तरी समुद्री मार्ग से होकर गुजरे, जबकि ओमान के जलक्षेत्र से गुजरने वाले अमेरिका समर्थित दक्षिणी कॉरिडोर का किसी भी व्यापारी जहाज ने इस्तेमाल नहीं किया। यह स्थिति ईरान द्वारा साइप्रस के झंडे वाले M/V GFS Galaxy पर हमले, उसके बाद अमेरिका की जवाबी एयरस्ट्राइक और खाड़ी के कई देशों में एयर रेड सायरन बजने की खबरों के बीच सामने आई है।

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। विदेश मंत्रालय के सलाहकार अली सफारी ने कहा कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। ईरान ने यह भी दोहराया कि जब तक क्षेत्र में अमेरिकी दखल जारी रहेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा।

बंदर-ए-महशहर में एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर

अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने दक्षिण-पश्चिमी शहर बंदर-ए-महशहर में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के इस शहर में हवाई सुरक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर है। हालांकि प्रशासन ने किसी हमले की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ेंः

PM मोदी बोले- 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया; कहा- हमारे लिए देश की आबादी नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है

बुशहर में नुकसान से इनकार

ईरान ने दावा किया है कि बुशहर प्रांत में अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रांत के डिप्टी गवर्नर एहसान जहांनियान के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में न किसी की मौत हुई है और न ही कोई घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि बुशहर, असालुयेह और बंदर-ए-देयर समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, लेकिन बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

एक सप्ताह में तीसरी अमेरिकी एयरस्ट्राइक

यह इस सप्ताह ईरान पर अमेरिका की तीसरी एयरस्ट्राइक है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हमलों में बुशहर सहित पांच प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि ईरानी मीडिया ने कई स्थानों पर धमाकों की पुष्टि की है।

इराक-सीरिया तेल पाइपलाइन पर भी तैयारी

मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका इराक और सीरिया के जरिए एक तेल पाइपलाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए इराक, होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर हुए बिना भूमध्य सागर के रास्ते तेल निर्यात कर सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, किर्कुक से सीरिया के बनियास पोर्ट तक लगभग 800 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को दोबारा चालू करने के समझौते की घोषणा अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में हो सकती है। इस परियोजना का उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा आपूर्ति मार्ग तैयार करना है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे; ट्रंप की चेतावनी- मुझे निशाना बनाया तो 1000 मिसाइलों से ईरान तबाह करेंगे
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग