राहुल गांधी ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक निकाला मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

Rahul Gandhi: पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ अपने आवास से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। मार्च में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार), तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दल, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल समेत कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राष्ट्रगान गाया और मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर छात्रों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।

मार्च शुरू होने से पहले राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी सांसदों की बैठक हुई, जिसमें छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद सभी नेता गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही जगह-जगह बैरिकेड और बसें लगाकर रास्ते को नियंत्रित किया था। मार्च शुरू होते ही कुछ समय के लिए नेताओं को रोक दिया गया। करीब 10 मिनट बाद पुलिस ने आगे बढ़ने की अनुमति दी, जिसके बाद सभी नेता गांधी स्मृति पहुंचे।

मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर उतरा है। उन्होंने कहा, “पेपर लीक के चलते जिन छात्रों को हमने खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़कों पर उतरना चाहिए।”

गांधी स्मृति पहुंचकर सरकार पर साधा निशाना

गांधी स्मृति पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं। नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और छात्रों से माफी मांगनी होगी।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष पहले इंडिया गेट जाकर प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर गांधी स्मृति तक मार्च करने का फैसला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका संदेश स्पष्ट है कि पूरा विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ेंः

अभिजीत दीपके का आरोप- भाजपा के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, पुलिस झड़प मामले में FIR

रेणुका चौधरी ने भी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बाहर आकर छात्रों और विपक्ष से बात करने का साहस नहीं है और वह लोकतांत्रिक विरोध को भी रोकना चाहती है।

20 से अधिक विपक्षी सांसद रहे शामिल

मार्च में शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और सौगत राय, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और संजय यादव, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, सीपीआई के के. संतोष कुमार, समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन और आईयूएमएल के ई.टी. मोहम्मद बशीर समेत इंडिया गठबंधन के 20 से अधिक सांसद मौजूद रहे।

एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उठाया था मुद्दा

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने इंदिरा भवन में करीब 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के खिलाफ कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक का मुद्दा उठाया था। उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के प्रदर्शन के वीडियो भी दिखाए और दावा किया कि नीट पेपर लीक से देश के लगभग 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर भी साधा था निशाना

गुरुवार सुबह राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा को शिक्षा तंत्र की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर पर तीसरी रात भी डटे हजारों प्रदर्शनकारी: हिरासत में लिए गए सभी समर्थक रिहा, मेदांता में वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह
Spread the love
  • Varun Srivastava

    वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

    Related Posts

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

    Spread the love

    Continue reading
    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

    Spread the love

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

    पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

    ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

    ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

    जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग