जंतर-मंतर पर तीसरी रात भी डटे हजारों प्रदर्शनकारी: हिरासत में लिए गए सभी समर्थक रिहा, मेदांता में वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह

Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए कई छात्र और समर्थक भी शामिल थे। इस बीच, संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अब संगठन सरकार के पास बातचीत के लिए नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वार्ता करना चाहती है तो उसे जंतर-मंतर आकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी होगी।

मेदांता में वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह

समाचार एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। हालांकि, सरकार की ओर से इस मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी रिहा

CJP ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की गई।

संसद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। रफी मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल, सुरक्षा कारणों से जानकारी देने में हुई देरी; ईरान के 9 शहरों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक

घायलों की हालत गंभीर

AISA की कार्यकर्ता दानिश के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी इरशाद पैलेट लगने से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने उनकी आंख को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।

वहीं, झारखंड की रहने वाली 21 वर्षीय आदिवासी छात्रा साक्षी, जो अपने परिवार के साथ दिल्ली के उत्तम नगर में रहती हैं, संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हो गई थीं। उनका दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह वेंटिलेटर पर हैं।

उद्धव ठाकरे और महुआ मोइत्रा पहुंचे जंतर-मंतर

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मंगलवार रात जंतर-मंतर पहुंचे। उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं यहां भाषण देने नहीं, बल्कि युवा शक्ति को नमन करने आया हूं। यह चिंगारी अब बुझने वाली नहीं है। शायद आज़ादी के बाद पहली बार हम देख रहे हैं कि देश के भविष्य यानी युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह देश कॉकरोचों का नहीं, बल्कि देशभक्तों का है। जिन लोगों के बलिदान से हमें आज़ादी मिली, अंग्रेज उन्हें भी आतंकवादी कहते थे। आज जो आपको आतंकवादी कह रहे हैं, क्या वे विदेश से आए हैं?”

उद्धव ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सिर्फ एक व्यक्ति को हटाने से कुछ नहीं होगा, पूरी सरकार बदलनी होगी। देश को बांटने की कोशिश करने वालों की दीवार अब टूट चुकी है। आज पूरा देश एक भावना के साथ खड़ा है और हम सभी इस लड़ाई में आपके साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि वह भाषण देने नहीं, बल्कि संघर्ष कर रहे युवाओं का सम्मान करने आए हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद पहली बार युवाओं पर इस तरह लाठीचार्ज हुआ है और सरकार बदलने की जरूरत है।

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो साझा कर दिल्ली में कल छात्रों और युवाओं पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताई।

उन्होंने सरकार को संदेश देते हुए कहा, “सब याद रखा जाएगा।”

CJP ने नसीरुद्दीन शाह के समर्थन पर आभार जताते हुए कहा, “सर, आपकी आवाज़ और एकजुटता के लिए धन्यवाद।”

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों से निपटना नहीं जानती जो उससे डरते नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर मार्ग थाने के बाहर कहा, “सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए कानून (बिल) लाना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और छात्रों की बात सुननी चाहिए। छात्रों की शिकायतें पूरी तरह जायज हैं।”

संसद में चर्चा को तैयार, छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल न हो: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार NEET से जुड़े सभी मुद्दों और छात्रों की हर वास्तविक चिंता पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने चर्चा की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को चुना। प्रधान ने कहा कि “भारत के छात्र समाधान, सुधार और जवाबदेही के हकदार हैं और सरकार उन्हें यही देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

CJP ने लगाए गंभीर आरोप

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को बातचीत के लिए बुलाने के बाद उन्हें और संगठन के दूसरे प्रतिनिधि सौरव दास को करीब चार घंटे तक बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्हें फोन इस्तेमाल करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उन्हें “हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति” का एहसास हुआ।

रांका ने बताया कि सरकार के साथ हुई संक्षिप्त बैठक में संगठन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं।

  • सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा किया जाए।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
  • कथित रूप से आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

ये भी पढ़ेंः

पीएम आवास के पास राहुल-प्रियंका का धरना, नीट पेपर लीक पर पीएम और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; कई कांग्रेसी नेता हिरासत में
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग