Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने चप्पल फेंक दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पप्पू यादव और उनके समर्थकों का आरोप है कि आरोपी चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल संसद में कथित “भगवा के अपमान” का विरोध करने पहुंचा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हंगामा
रविवार शाम पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक आगे बढ़ा और उनकी ओर चप्पल फेंक दी। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
VIDEO | Delhi: A scuffle breaks out during Independent MP Pappu Yadav’s press conference.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9Wk4iuH4nL
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
पप्पू यादव बोले- चाकू लेकर मेरी हत्या करने आया था
घटना के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल चप्पल फेंकने की घटना नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी चाकू लेकर आया था।
उन्होंने कहा, मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि कल रात ये लोग मेरे बच्चों के घर तक पहुंच गए थे। अब मेरे बच्चों को भी डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं मीडिया के साथ बातचीत कर रहा था, तभी मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। कोई बाबा कह रहा था, ‘इसे जिंदा जला दो’, तो कोई कह रहा था, ‘इसे मार डालो।’ अगर वहां लोग मौजूद नहीं होते, तो आज मैं जिंदा नहीं बचता।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने किसी के बारे में कुछ नहीं कहा। मैंने सिर्फ चंपत राय जी या गिरी जी से पूछा था कि 200 किलो चांदी कहां गई? सोना कहां गया?… दिल्ली पुलिस पूरी तरह सक्षम है। मैं लंबे समय से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहा हूं। आखिर मैंने ऐसा कौन-सा अपराध किया है?”
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी चाकू लेकर आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
#WATCH | Delhi: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, says, “I came here because last night, they went to my children’s home. Now, you are trying to intimidate my children too; that won’t happen. I was with the press, and a conversation was underway. Amid that, there was an… https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/cx27qvtl23
— ANI (@ANI) August 2, 2026
आरोपी बोला- हमला नहीं किया, सिर्फ विरोध किया
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान हैप्पी शर्मा के रूप में हुई है। मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि उसने पप्पू यादव पर हमला नहीं किया।
आरोपी के मुताबिक,
“पप्पू यादव ने संसद में भगवा का अपमान किया था। मैं उसी का विरोध करने आया था। विरोध करने पर उनके समर्थकों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया।”
आरोपी ने चाकू से हमला करने के आरोपों को भी खारिज किया।
ये भी पढ़ेंः
ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त
पप्पू यादव पर हमले की CPI(M) ने की निंदा
हमले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई। CPI (M) सांसद वी. शिवदासन ने कहा कि पप्पू यादव से उनके वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन उन्होंने अयोध्या के चढ़ावे के मुद्दे पर सवाल उठाए थे। शिवदासन ने आरोप लगाया कि मंदिर के धन की कथित लूट पर सवाल उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं।
Delhi: On the attack on Purnia MP Pappu Yadav during the press conference, CPI(M) MP V. Sivadasan says, “We have many differences with Pappu Yadav. But whatever the differences may be, he raised questions over the Ayodhya donation issue. A huge amount of money and the temple’s… pic.twitter.com/bUKlWbNraT
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
उपेंद्र कुशवाहा बोले- लोकतंत्र में चप्पल फेंकने की जगह नहीं
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “जिस किसी ने भी किसी पर चप्पल फेंकी, वह बिल्कुल उचित नहीं है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं है। हालांकि, पप्पू यादव जिस तरह का आचरण कर रहे हैं, वह भी आपत्तिजनक है। लेकिन इसके बावजूद किसी पर चप्पल फेंकना किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।”
VIDEO | Patna: Reacting to a major clash that erupted during a press conference held by Independent MP Pappu Yadav, Rajya Sabha MP Upendra Kushwaha says, “Whoever threw the slipper at someone, it was not appropriate. There is no place for such actions in a democracy. The way… pic.twitter.com/3hQ5yiArJv
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
शाइना एनसी बोलीं- हिंसा की जगह नहीं, लेकिन धार्मिक आस्था का अपमान भी गलत
मुंबई में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हंगामे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “आक्रामक राजनीति की कोई जगह नहीं है, लेकिन अगर आप सनातन धर्म पर हमला करेंगे या धार्मिक आस्थाओं का अपमान करेंगे, तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी।
कोई भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों पर हुआ यह हमला स्पष्ट रूप से निंदनीय है। पप्पू यादव को भी सोचना चाहिए कि वे ऐसे भड़काऊ बयान क्यों देते हैं, जिनसे इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं।”
VIDEO | Mumbai: Reacting to the clash that erupted during a press conference held by Independent MP Pappu Yadav, Shiv Sena leader Shaina NC (@ShainaNC ) says, “There is no place for aggressive politics, but if you attack Sanatan dharma, if you condemn religious beliefs, there’s… pic.twitter.com/TNMAh43fBX
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
समर्थकों का दावा- अतीक अहमद हत्याकांड जैसी साजिश थी
पप्पू यादव के मीडिया संयोजक ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले चप्पल फेंककर माहौल बिगाड़ना चाहते थे और उसके बाद चाकू से हमला करने की कोशिश की गई।
उन्होंने दावा किया कि यह घटना प्रयागराज में हुए अतीक अहमद हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना का हिस्सा हो सकती थी। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
समर्थक ने बताया- बचाने में उंगली पर लगी चोट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक समर्थक ने दावा किया कि जब हमलावर ने चाकू निकालने की कोशिश की तो उसने पप्पू यादव को बचाने के लिए हाथ आगे कर दिया।
उसके मुताबिक,
“मेरी उंगली पर चाकू से कट लगा। इसके बाद भी हमलावर हमला करने की कोशिश करता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।”
विवाद की शुरुआत संसद में हुए प्रदर्शन से
यह पूरा विवाद 31 जुलाई को संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ।
मानसून सत्र के दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में सांकेतिक नाटक किया। इस दौरान उन्होंने दानपेटी में पैसा डालने के बजाय अपने पास रखने का अभिनय किया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs including Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/1BXa6UiUuq
— ANI (@ANI) July 31, 2026
राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दिया था साथ
प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने सांकेतिक रूप से उन्हें चंदा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया।
वाराणसी में दर्ज हुई FIR
इस प्रदर्शन के बाद वाराणसी के कोतवाली थाने में पप्पू यादव, राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने और राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया।
तरुण चुघ बोले- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी और INDIA गठबंधन सनातन विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े प्रतीकों का मजाक उड़ाकर करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत की गई हैं और इस मामले में शामिल नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
VIDEO | Delhi: On FIR against MPs Rahul Gandhi, Pappu Yadav and Awadhesh Prasad, BJP National General Secretary Tarun Chugh says, “Rahul Gandhi and the INDIA alliance are left with only one kind of politics, opposing Sanatan. Insulting Hindu faith, traditions and symbols has… pic.twitter.com/kHZMTbuzWJ
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
‘किसी भी धर्म का मजाक सही नहीं’ : मैथिली ठाकुर
FIR पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना सही नहीं है। भारत में सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाता है और किसी की धार्मिक आस्था पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है।
Patna, Bihar: On the FIR registered against Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and Purnia MP Pappu Yadav in Varanasi, BJP MLA Maithili Thakur says, “Making fun of any religion is not right in any way. We live in a country where every religion is equally respected. It is a very personal… pic.twitter.com/VaLMNbYDKU
— IANS (@ians_india) August 2, 2026
FIR पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला
FIR दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पप्पू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पप्पू यादव ने बेहद घिनौना और शर्मनाक कृत्य किया है। उससे भी अधिक शर्मनाक काम राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने किया, जिन्होंने ऐसी हरकतों को बढ़ावा दिया।”
VIDEO | Lucknow: On FIR in Varanasi against Congress’s Rahul Gandhi and MPs Pappu Yadav and Awadhesh Prasad, UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, “Pappu Yadav committed a very disgusting and shameful act. An even more disgraceful act was committed by Rahul Gandhi and Akhilesh… pic.twitter.com/MlTgXxyKVj
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
51 लाख रुपए के इनाम का ऐलान
विवाद के बाद लखनऊ में एक हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ गया।
पत्नी के आवास पर भी हुआ था विरोध
शनिवार को पप्पू यादव की पत्नी और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और कुछ साधु-संतों ने प्रदर्शन किया था।
इसके बाद पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि उनके परिवार और बच्चों को निशाना बनाया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
पुलिस जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आरोपी के पास वास्तव में चाकू था या नहीं। चाकू से हमले की कोशिश के दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः





