ट्रंप बोले- ईरान से जंग जल्द खत्म हो सकती है; यमन में हूती विद्रोहियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, 30 सैनिकों की मौत

Donald Trump:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है और उन्हें नहीं लगता कि यह युद्ध अब ज्यादा लंबा चलेगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे पास भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद है। हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि, हम हमेशा और ज्यादा हथियार चाहते हैं। हमें और अधिक रखना ही होगा।” ट्रंप के अनुसार, पेंटागन लगातार नए हथियार और गोला-बारूद तैयार कर अपने भंडार को मजबूत कर रहा है।

यमन में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

इस बीच यमन में हालात और गंभीर हो गए हैं। यमन की सेना के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 30 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

हूती विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अदन की खाड़ी में सऊदी अरब के तेल टैंकर ‘डेजी’ को मिसाइल से निशाना बनाया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब देशभर में उतरेगी CJP, अभिजीत दीपके शुरू करेंगे ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्ती की तैयारी

ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ईरानी संसद में एक नया विधेयक पेश किया गया है, जिसमें अमेरिका, इजराइल और अन्य “दुश्मन देशों” के जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रस्तावित कानून के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर उनके माल की कीमत का 20 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान भी शामिल है। यदि यह कानून लागू होता है तो वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

होर्मुज को लेकर जल्द हो सकता है अमेरिका-ईरान समझौता

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन जल्द समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और सकारात्मक प्रगति हो रही है।

पश्चिम एशिया के हालात पर मोदी-नेतन्याहू की बातचीत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई।

दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की और भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.83 प्रतिशत बढ़कर 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

वहीं, WTI क्रूड भी 2.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है या होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: छात्रों ने सुनाई पुलिस कार्रवाई की आपबीती, BJP ने लगाया राजनीति का आरोप
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

बालेन शाह ने बदली विदेश नीति की रणनीति, आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे; फिर चीन और बाद में अमेरिका से करेंगे बात

Balen Shah: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने विदेशी राजनयिकों के साथ मुलाकात को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। प्रधानमंत्री शाह सोमवार को सबसे पहले भारत के…

Spread the love

ट्रंप के गाजा प्लान को नेतन्याहू ने ठुकराया, बोले- ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा’

Netanyahu Rejects Trump’s Gaza Plan: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा को लेकर प्रस्तावित प्लान को खारिज कर दिया। नेतन्याहू ने साफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संसद में आज 4 बिल पेश होंगे, केरल का नाम बदलने वाला बिल लाएंगे अमित शाह; FCRA पर विपक्ष की बैठक

संसद में आज 4 बिल पेश होंगे, केरल का नाम बदलने वाला बिल लाएंगे अमित शाह; FCRA पर विपक्ष की बैठक

बालेन शाह ने बदली विदेश नीति की रणनीति, आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे; फिर चीन और बाद में अमेरिका से करेंगे बात

बालेन शाह ने बदली विदेश नीति की रणनीति, आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे; फिर चीन और बाद में अमेरिका से करेंगे बात

भारत के ‘गोबर धन कार्यक्रम’ पर विश्व की नजर!

भारत के ‘गोबर धन कार्यक्रम’ पर विश्व की नजर!

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, CGL परीक्षा रद्द करने पर नहीं बनी सहमति; कल विधानसभा घेराव

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, CGL परीक्षा रद्द करने पर नहीं बनी सहमति; कल विधानसभा घेराव

ट्रंप के गाजा प्लान को नेतन्याहू ने ठुकराया, बोले- ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा’

ट्रंप के गाजा प्लान को नेतन्याहू ने ठुकराया, बोले- ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा’

पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्किए ने बनाया ‘Islamic NATO’?

पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्किए ने बनाया ‘Islamic NATO’?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर