जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब देशभर में उतरेगी CJP, अभिजीत दीपके शुरू करेंगे ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

CJP Announces “Kya Bolti Public” Campaign: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में नया जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में घोषणा की कि सितंबर से ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत CJP के कार्यकर्ता गांवों, कस्बों और शहरों में जाकर युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

दीपके ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ लोगों से मिलना नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें सरकार व संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगी शिक्षा सबसे बड़े मुद्दे बन चुके हैं, लेकिन इन पर गंभीरता से काम नहीं हो रहा। CJP इन दोनों विषयों को राष्ट्रीय बहस का केंद्र बनाने की कोशिश करेगी।

बेरोजगारी को बनाया जाएगा राष्ट्रीय मुद्दा

अभिजीत दीपके ने कहा कि देश का युवा रोजगार की कमी से जूझ रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। ऐसे में CJP गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं से बातचीत करेगी और उनकी समस्याओं के आधार पर सरकार से जवाब मांगेगी। उनका कहना है कि रोजगार केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि युवाओं का अधिकार है।

महंगी शिक्षा पर सरकार से जवाब मांगेगी CJP

दीपके ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों की फीस लगातार बढ़ रही है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा को मुनाफा कमाने का माध्यम बना दिया गया है। CJP सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने, फीस नियंत्रण और सभी के लिए सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को लेकर अभियान चलाएगी।

चुनाव नहीं लड़ेगी CJP, प्रेशर ग्रुप के रूप में करेगी काम

अभिजीत दीपके ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी चुनावी राजनीतिक दल के रूप में काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक मजबूत पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना है।

उनके मुताबिक, CJP लोकतांत्रिक संस्थाओं और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए जनदबाव बनाएगी। संगठन चुनाव आयोग, न्यायपालिका, मीडिया और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी आवाज उठाएगा।

ये भी पढ़ेंः 

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: छात्रों ने सुनाई पुलिस कार्रवाई की आपबीती, BJP ने लगाया राजनीति का आरोप

संगठन विस्तार पर भी रहेगा फोकस

संभाजीनगर में आयोजित बैठक के दौरान CJP ने अपनी नेशनल वर्किंग कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की। पार्टी ने बताया कि अगले छह महीनों में देशभर में राज्य समन्वय समितियां, लोकसभा स्तर की इकाइयां और शहर स्तर की समन्वय समितियां गठित की जाएंगी। इसके जरिए संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की योजना है।

दीपके ने बताया कि बैठक में जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, शिक्षा व्यवस्था, ई-20 पेट्रोल, संगठन विस्तार और आने वाले आंदोलनों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

36 दिन तक चला था जंतर-मंतर आंदोलन

CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। आंदोलन की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुई थी। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी धरने में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे।

20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। बाद में 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की।

सितंबर से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

CJP का कहना है कि ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के जरिए संगठन देशभर में आम लोगों की राय, युवाओं की समस्याएं और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों को एकत्र करेगा। इसके बाद इन मुद्दों को सरकार और संबंधित संस्थाओं के सामने मजबूती से रखा जाएगा। संगठन का दावा है कि यह अभियान आने वाले महीनों में देशव्यापी जनसंवाद का रूप लेगा।

ये भी पढ़ेंः 

ट्रंप बोले- ईरान ने कहा ‘आइए बात करते हैं’, 48 घंटे में तस्वीर साफ होगी; तेहरान का दावा- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

संसद में आज 4 बिल पेश होंगे, केरल का नाम बदलने वाला बिल लाएंगे अमित शाह; FCRA पर विपक्ष की बैठक

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में आज, सोमवार को कामकाज काफी अहम रहने वाला है। लोकसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें केरल का नाम बदलने…

Spread the love

भारत के ‘गोबर धन कार्यक्रम’ पर विश्व की नजर!

CBG Gobar Dhan Programme: मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव के कारण एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और इम्पोर्टेड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) पर निर्भरता कम करने के लिए भारत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संसद में आज 4 बिल पेश होंगे, केरल का नाम बदलने वाला बिल लाएंगे अमित शाह; FCRA पर विपक्ष की बैठक

संसद में आज 4 बिल पेश होंगे, केरल का नाम बदलने वाला बिल लाएंगे अमित शाह; FCRA पर विपक्ष की बैठक

बालेन शाह ने बदली विदेश नीति की रणनीति, आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे; फिर चीन और बाद में अमेरिका से करेंगे बात

बालेन शाह ने बदली विदेश नीति की रणनीति, आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे; फिर चीन और बाद में अमेरिका से करेंगे बात

भारत के ‘गोबर धन कार्यक्रम’ पर विश्व की नजर!

भारत के ‘गोबर धन कार्यक्रम’ पर विश्व की नजर!

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, CGL परीक्षा रद्द करने पर नहीं बनी सहमति; कल विधानसभा घेराव

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी, CGL परीक्षा रद्द करने पर नहीं बनी सहमति; कल विधानसभा घेराव

ट्रंप के गाजा प्लान को नेतन्याहू ने ठुकराया, बोले- ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा’

ट्रंप के गाजा प्लान को नेतन्याहू ने ठुकराया, बोले- ‘जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा’

पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्किए ने बनाया ‘Islamic NATO’?

पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्किए ने बनाया ‘Islamic NATO’?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर