Lakhisarai Temple Stampede: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में करीब 50 हजार श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान कांवरियों के बीच मंदिर परिसर में लगे एक पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई।
बिहार | लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है: SDPO शिवम कुमार ने ANI को बताया
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
Lakhisarai, Bihar: Panic broke out outside the famous Ashok Dham Temple on Monday morning during Sawan Somwari. A stampede-like situation reportedly occurred after an electric shock incident outside the temple. At least 7 casualties are feared pic.twitter.com/U5dDeb89Jq
— Tushar Jadon (@charming_mutant) August 17, 2026
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया।
लखीसराय के अशोकधाम में मची भगदड़
7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर
वहीं 10 से 12 लोग घायल
आज सावन के तीसरे सोमवार होने की वजह से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुँचे हुए हैं
बताया जा रहा, बिजली का तार टूटने की अफवाह से मची भगदड़#lakhisarai #stampede #bihar pic.twitter.com/oynTLFp1jc— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) August 17, 2026
लखीसराय डीएम के मुताबिक, वे सुबह करीब साढ़े 3 बजे से मौके पर मौजूद थे। करीब साढ़े 6 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खेत की तरफ लगी बैरिकेडिंग टूटने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घायलों का इलाज जारी है और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः






