दिल्ली में दो बिल्डिंग भरभराकर गिरीं, PG में कई छात्र फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 1:30 बजे दो इमारतें भरभराकर गिर गईं। इनमें से एक इमारत में PG संचालित हो रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते थे। हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद बताए जा रहे हैं।

फायर विभाग की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

PG में रह रहे कई छात्रों के फंसे होने की आशंका

चश्मदीदों के मुताबिक, गिरी हुई इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज’ था। इसमें मुख्य रूप से छात्रों के लिए PG की सुविधा थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपरी मंजिलों पर PG के कमरे बताए जा रहे हैं। हादसे के समय जो छात्र अपने कमरों में थे, उनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।

अभी तक मलबे में फंसे लोगों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि PG के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड से छात्रों की संख्या का पता लगाया जा सकता है।

चश्मदीद ने बताया “गिरी हुई इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज’ है… ‘हॉस्टल डेज’ सिर्फ लड़कों के लिए बना PG था और यह पांच मंजिला इमारत थी। जो भी छात्र अपने कमरों में थे, वे मलबे में फंस गए। कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने के बाद ही पता चलेगी। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।”

वहीं, एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि इमारत गिरने के बाद मलबे से बच्चों के ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें आ रही थीं। उसके मुताबिक, करीब 25-30 बच्चे अंदर हो सकते हैं। 4-5 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 2-3 शव मिलने का दावा किया गया है। चश्मदीद ने यह भी दावा किया कि इमारत में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा था और नीचे के पिलर कमजोर थे, जिसके चलते इमारत गिर गई।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “शुरुआत में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद एंबुलेंस के सायरन बजने लगे। जब हम बाहर आए तो मौके पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस पहुंच रही थीं। हमने अपनी आंखों के सामने शवों को बाहर ले जाते हुए देखा। स्वाभाविक रूप से हम यही उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि मलबे में फंसे सभी लोग सुरक्षित हों। मेरा पहला सवाल है कि सत्य निकेतन छात्र हब के रूप में जाना जाता है। अगर इस पूरे इलाके में इतने PG हैं, तो अभी एक भी PG का साइनबोर्ड क्यों दिखाई नहीं दे रहा? वे बोर्ड कहां गए? हम काफी देर से यहां खड़े हैं। गली के दूसरे PG भी अचानक खाली करा दिए गए हैं और छात्रों को वहां से भेज दिया गया है।”

अनिल शर्मा बोले- NDRF और MCD ने दो छात्रों को निकाला, कई अब भी फंसे

BJP विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। अलग-अलग जगहों से छात्र यहां पढ़ाई करने आते हैं और इस बिल्डिंग में PG में रहते हैं। यह कहना मुश्किल है कि अंदर पांच, 10 या 20 छात्र हैं, लेकिन इतना तय है कि छात्र मलबे में फंसे हुए हैं।

NDRF और MCD की टीम ने दो छात्रों को बाहर निकाल लिया है। कुछ छात्र अभी भी अंदर से फोन कर रहे हैं और कई अन्य लोगों के भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को मौके पर भेजा है। पूरी सरकार छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है और इस समय छात्रों का रेस्क्यू हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

JCB से रेस्क्यू ऑपरेशन, 2 लोगों को निकाला गया; कई घायल

बिल्डिंग गिरने की घटना वाली जगह पर JCB मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसे में फंसे या घायल लोगों की सटीक संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अब तक 2 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। मलबे से निकाले गए घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ेंः  यूपी में भारी बारिश से हाहाकार: 26 जिले बाढ़ की चपेट में, श्रावस्ती बाइपास डूबा; प्रयागराज में सड़क पर अंतिम संस्कार, CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे

NDRF और डॉग स्क्वॉड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन

मलबे से एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल बोले- बेसमेंट खोलने का काम चल रहा था

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा इमारत के अंदर बेसमेंट खोलने का काम किया जा रहा था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्थानीय विधायक अनिल शर्मा से बात की है, जो इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं। MCD की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। दिल्ली सरकार और MCD की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मलबे में फंसे सभी लोग सुरक्षित हों। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”

सफदरजंग अस्पताल के बाहर के दृश्य

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त बोले- अभी पूरा फोकस बच्चों की मदद पर होना चाहिए

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “चुनाव से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण यह मुद्दा है कि यहां बच्चों की जान जा रही है और दिल्ली में इस तरह लगातार इमारतें गिर रही हैं। जिस तरह इन बच्चों ने अपनी जान गंवाई, वह बेहद दुखद है। सरकार को तुरंत इन बच्चों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए कि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। यह बेहद दिल दुखाने वाली घटना है। फिलहाल पूरा ध्यान बच्चों की मदद करने पर होना चाहिए।”

दीपेंद्र हुड्डा बोले- यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, रेस्क्यू का समय

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है, बल्कि रेस्क्यू ऑपरेशन का समय है। हम सभी यहां मौके पर मौजूद हैं और हमारी टीमें राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से मदद कर रही हैं। आज जो हुआ, उससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता। हमारे दिल में जो दर्द है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हमारी टीमें मौके पर पहुंचने के बाद से ही छात्रों की मदद में जुटी हैं और अब तक तीन युवाओं को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।”

आतिशी बोलीं- सत्य निकेतन हादसे की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई

AAP नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रशासन से तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाकर मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की अपील की। आतिशी ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और लापरवाही के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

संकरी गली बनी रेस्क्यू में चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। संकरी गली होने के कारण भारी मशीनरी को घटनास्थल तक पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। कई लोग हाथों और हथौड़ों से एक-एक ईंट हटाकर मलबे में दबे लोगों को तलाशने में रेस्क्यू टीमों की मदद कर रहे हैं।

मलबे में गाड़ियां भी दबीं

इमारत गिरने के बाद बड़ी मात्रा में मलबा सड़क और आसपास के हिस्से में फैल गया। इसमें कई गाड़ियों के दबे होने की भी जानकारी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य इमारतों को भी खाली करा दिया है।

ये भी पढ़ेंः महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, मचा हड़कंप; गलत सिग्नल से सासाराम लाइन पर पहुंची ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दिल्ली में दो बिल्डिंग भरभराकर गिरीं, PG में कई छात्र फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं