राहुल गांधी की फ्लाइट में अचानक लगा झटका, पायलट ने कराया गो-अराउंड; 25 मिनट बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

Rahul Gandhi Flight Go-Around: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 से रवाना हुए। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था, तभी पायलट ने एप्रोच को अस्थिर महसूस करते हुए गो-अराउंड कराने का फैसला लिया। विमान दोबारा हवा में चला गया। करीब 25 मिनट बाद दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे के काफी करीब पहुंच चुका था। इसी बीच पायलट ने लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गए। अचानक विमान के ऊपर उठने से यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। इससे कुछ देर के लिए विमान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दोपहर 2:20 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की AI-1717 फ्लाइट दोपहर करीब 2:20 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। इसका लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय करीब 3:30 बजे था। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग के दौरान एप्रोच अस्थिर होने पर पायलट ने विमान को गो-अराउंड करा दिया।

करीब 25 मिनट तक विमान दोबारा हवा में रहा, जिसके बाद पायलट ने रनवे की ओर नया एप्रोच लिया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

फिलहाल गो-अराउंड की वजह मौसम की स्थिति, रनवे से जुड़ी परिस्थिति या तकनीकी कारण थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एअर इंडिया की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल के स्वागत में धक्कामुक्की

विमान से उतरने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नेता असीम वकार समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी से मिलने और उनका अभिवादन करने की कोशिश में भीड़ के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। सुरक्षा में तैनात एक जवान ने एक युवक को पीछे किया, जिस पर राहुल गांधी ने उसे टोका। भीड़ ज्यादा होने के कारण राहुल कई बार रुककर लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश करते भी नजर आए।

ये भी पढ़ेंः 2027 के चुनावों में Gen-Z बनेगा गेमचेंजर? 22.78% युवा वोटरों पर पार्टियों की नजर; PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज’ से बचें, सच्चाई के साथ खड़े रहें

शाम को रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

लखनऊ एयरपोर्ट से राहुल गांधी काफिले के साथ शाम करीब 6 बजे रायबरेली के लिए रवाना हुए। महराजगंज कस्बे में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे। यहां करीब एक किलोमीटर तक लोग उनके स्वागत के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

इसके बाद राहुल गांधी शाम करीब 7:30 बजे प्रभु टाउन एरिया में सर्राफा कारोबारी फाना त्रिवेदी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर हैं राहुल

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। 9 सितंबर को सुबह 11:30 बजे विकास भवन में दिशा की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह जनता दरबार में लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

क्या होता है गो-अराउंड?

गो-अराउंड एविएशन में इस्तेमाल होने वाली सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है। जब पायलट को लगता है कि मौजूदा एप्रोच में विमान की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकती, तो वह लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाता है। इसके बाद विमान नए एप्रोच के जरिए रनवे पर उतरता है।

इस मामले में भी पायलट ने पहली कोशिश में लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा हवा में ले जाया और करीब 25 मिनट बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

ये भी पढ़ेंः 14 साल बाद भारत में BRICS समिट, 11 सितंबर को दिल्ली आएंगे पुतिन; PM मोदी से होगी द्विपक्षीय बैठक, Su-57 और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Spread the love

Related Posts

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कम से कम 2 करोड़ रुपए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करने के लिए दो हफ्ते…

Spread the love

Continue reading
UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI Charges Rule 2026: UPI पेमेंट पर चार्ज लगाए जाने की अटकलों के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2,000 तक के UPI पेमेंट…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

FATF बैठक से पहले पाकिस्तान का मसूद अजहर पर एक्शन: इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख की, संसद-पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड था

पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष

पहचान छिपाकर भिखारी बने BJP विधायक पराग शाह: ₹3300 करोड़ की संपत्ति के मालिक ने गुरु के आदेश पर बदला हुलिया; 10 साल पहले सोनू निगम ने भी बदला था भेष