2027 के चुनावों में Gen-Z बनेगा गेमचेंजर? 22.78% युवा वोटरों पर पार्टियों की नजर; PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज’ से बचें, सच्चाई के साथ खड़े रहें

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में युवाओं और Gen-Z से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में 6,000 से अधिक छात्र, युवा स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा शोधकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का फोकस युवाओं को विकसित भारत के विजन से जोड़ने और उनके साथ सीधे संवाद पर रहा।

पीएम मोदी के मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘We Will Rock You’ बजाया गया। इसके बाद फिल्म ‘धुरंधर’ का ‘आरी आरी’ गाना भी सुनाई दिया। युवाओं के बीच पहुंचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था।

पीएम मोदी ने कहा- ‘झूठ की गूंज’ से बचें

युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें झूठे दावों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग युवाओं को “झूठ की गूंज” से गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सच्चाई के साथ खड़ा रहना चाहिए।

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राजनीतिक दलों का फोकस युवा मतदाताओं पर लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस भी छात्रों और युवाओं के बीच संवाद बढ़ाने के लिए अभियान चला रही है, जबकि भाजपा और RSS भी Gen-Z तक सीधे पहुंच बनाने पर जोर दे रहे हैं।

22.78% युवा वोटर, 2027 के चुनावों में बड़ी भूमिका

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 22.78% थी। यही वजह है कि करीब हर चार मतदाताओं में से एक युवा होने के कारण Gen-Z और युवा वोटर आने वाले चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

2027 में सात राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं, जहां युवा मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत दूसरे दल युवाओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश; 4,894 लोग अब भी लापता

भाजपा, कांग्रेस और RSS की Gen-Z पर नजर

भाजपा: सोशल मीडिया, खासकर Instagram और Reels जैसे शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है। पार्टी के कार्यक्रमों में भी युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है।

कांग्रेस: छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद पर जोर दे रही है। ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए कैंपस और सोशल मीडिया को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

RSS: युवा संवाद कार्यक्रमों के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंच बनाने पर जोर दे रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं के साथ सीधे संवाद और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा बढ़ाना है।

PM मोदी बोले- AI सुपरपावर बनने के लिए स्किल जरूरी

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य और तकनीक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर भारत को AI का सुपरपावर बनना है तो केवल तकनीक विकसित करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसके लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की स्किल ट्रेनिंग और अपग्रेडेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। अब केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीक के अनुरूप अपनी स्किल को लगातार अपडेट करना होगा।

‘2004 में विचार, 2014 तक फाइलें चलती रहीं’

वडोदरा में पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 2004 में विचार शुरू हुआ था और 2006 में विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक परियोजना की फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं।

पीएम ने कहा कि 2014 के बाद सरकार ने इस परियोजना को गति दी और अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नेटवर्क पूरा हो गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन महत्वपूर्ण हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित किया। इनकी कुल लंबाई 326 किलोमीटर है और इन पर 20,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। इसके साथ DFC नेटवर्क की कुल लंबाई करीब 2,843 किलोमीटर हो गई है।

ये भी पढ़ेंः सागर जहरीली शराब कांड: पिता-बेटे समेत अब तक 22 की मौत, 112 अस्पताल में भर्ती; 14 गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ‘दवा से लेकर शराब तक सब जहरीला बिक रहा’

‘250 ट्रकों के बराबर माल एक ट्रेन से पहुंचा’

पीएम मोदी ने डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ट्रेन में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर सामान मुंबई से वडोदरा तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसे देखकर “नाराज फूफाजी” पूछ सकते हैं कि ट्रक वालों का क्या होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक माल को तेज और कम लागत में पहुंचाने के लिए ऐसी आधुनिक कनेक्टिविटी जरूरी है।

DFC से ट्रांसपोर्टेशन में बड़ा बदलाव

पीएम मोदी ने कहा कि पहले पैसेंजर और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं, जिससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक उपलब्ध कराया है।

उन्होंने दावा किया कि जिस माल को ट्रक से पहुंचाने में करीब 30 घंटे लगते हैं, उसे DFC के जरिए लगभग 10-12 घंटे में पहुंचाया जा सकता है। वर्तमान में ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 430 से ज्यादा मालगाड़ियां रोजाना चल रही हैं।

पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को “तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा” बताते हुए कहा कि इससे देश के लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव आया है।

35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट

वडोदरा दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें रेलवे, हाईवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

ऐसे में पीएम मोदी का Gen-Z से संवाद सिर्फ युवाओं से बातचीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें युवा वोटर, रोजगार, स्किल, AI, इंफ्रास्ट्रक्चर और 2027 के चुनावी समीकरण भी प्रमुख मुद्दे रहे।

ये भी पढ़ेंः 14 साल बाद भारत में BRICS समिट, 11 सितंबर को दिल्ली आएंगे पुतिन; PM मोदी से होगी द्विपक्षीय बैठक, Su-57 और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “2027 के चुनावों में Gen-Z बनेगा गेमचेंजर? 22.78% युवा वोटरों पर पार्टियों की नजर; PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज’ से बचें, सच्चाई के साथ खड़े रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं