PG हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर; MCD ने शुरू की कार्रवाई

Satya Niketan PG Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को राजधानी में संचालित हो रहे सभी PG और हॉस्टलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध निर्माण पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद MCD ने सत्य निकेतन और उसके आसपास अवैध ढांचों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और भवन सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। अब सरकार ने अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आसपास की इमारतों पर भी MCD का एक्शन

MCD ने सत्य निकेतन में हादसे वाली PG बिल्डिंग के आसपास की इमारतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें एक गर्ल्स PG भी शामिल है। यहां रहने वाली छात्राएं PG खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही हैं।

मंगलवार तक 24 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि 7 अवैध ढांचों को सील किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध या असुरक्षित निर्माण मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

नेहरू विहार में इमारत को गिराने की कार्रवाई जारी है। वहीं, उत्तम नगर के परम पुरी इलाके में MCD ने एक अवैध पांच मंजिला इमारत को भी ध्वस्त कर दिया है।

हादसे में अब तक 5 गिरफ्तार

सत्य निकेतन PG हादसे के मामले में पुलिस अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में बिल्डिंग मालिक, PG संचालक और लेबर कॉन्ट्रैक्टर शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सुधांशु को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह इस बिल्डिंग में ‘हॉस्टल डेज’ नाम से PG चला रहा था। उसका पार्टनर शुभम त्यागी अभी फरार है। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी।

इससे पहले पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने मालिक और बेटे की हिरासत पर सुनाया फैसला

सोमवार रात हरिराम बंसल, उर्मिला और महेश को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हरिराम बंसल और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत मिली।

पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि PG चलाने वाली कंपनी की शिकायत पर बेसमेंट में जमा पानी और सीलन की समस्या दूर करने के लिए मरम्मत का काम कराया जा रहा था।

बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्य

जांच के दौरान सामने आया कि बेसमेंट से पानी निकालने के बाद वहां निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान पावर ट्रोवेल मशीन भी चलाई जा रही थी।

पुलिस को आशंका है कि मशीन से पैदा हुई कंपन और पहले से कमजोर बिल्डिंग की संरचना के कारण हादसा हुआ।

हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण कार्य की भूमिका की जांच अभी जारी है।

ठेकेदार ने बताया- 10 दिन पहले मिला था काम

पुलिस पूछताछ में लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज ने बताया कि महेश गुप्ता ने उसे करीब 10 दिन पहले रेनोवेशन के काम के लिए लगाया था। उसे 2,800 रुपए प्रतिदिन मिलते थे।

सनोज के मुताबिक, बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर लेवल करने का काम किया जा रहा था। इसके लिए बेसमेंट में करीब 3 ट्रक मलबा भरा गया था।

ग्राउंड फ्लोर पर दुकान की जगह में एक दीवार काम में रुकावट बन रही थी। हादसे वाले दिन जगह बनाने के लिए उस दीवार को हटा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दीवार हटने के बाद कमजोर इमारत लोड नहीं झेल पाई और ढह गई।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU को ठहराया जिम्मेदार; सरकार से भी मांगा जवाब

गर्ल्स PG की दीवारों और छत में आई थीं दरारें

हॉस्टल डेज के पड़ोस में बने कनक लता गर्ल्स PG पर भी MCD की कार्रवाई जारी है। यहां रहने वाली छात्राओं ने अपने कमरों की दीवारों और छत में आई दरारों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकेंड ईयर की छात्राएं अर्निका और मानसी भी इसी PG में रहती थीं। हादसे से कुछ मिनट पहले उन्होंने अपने कमरे का वीडियो बनाया था। वीडियो में दीवारों और छत पर दरारें दिखाई दे रही थीं।

वीडियो में 20 वर्षीय अर्निका कहती सुनाई देती हैं, “लगता है गिरने वाली है।”

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 10 सितंबर को सुनवाई

सत्य निकेतन PG हादसे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने संकेत दिया कि भवन सुरक्षा का मुद्दा केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा।

अदालत देशभर में जर्जर और अवैध इमारतों की स्थिति की समीक्षा कर सकती है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरे सीनियर एडवोकेट अजीत सिन्हा ने अदालत के सामने 6 सितंबर को हुई सत्य निकेतन दुर्घटना का उल्लेख किया था। वह अवैध और असुरक्षित भवनों से जुड़े एक पुराने मामले में अदालत की सहायता कर रहे हैं।

MCD के साउथ जोन के 5 अधिकारी सस्पेंड

हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक निलंबित किया गया है।

इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को MCD के साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2016 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ फिलहाल साउथ वेस्ट जोन के डिप्टी कमिश्नर हैं।

अब अवैध PG और हॉस्टलों पर नजर

सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का फोकस अब दिल्ली में संचालित हो रहे PG और हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद MCD द्वारा जांच और कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अवैध निर्माण, असुरक्षित ढांचे और नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों पर सीलिंग और तोड़फोड़ जैसी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली PG हादसा: बेसमेंट में तोड़फोड़ के दौरान गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे से 6 शव बरामद; 12 लोगों का रेस्क्यू, मलबे में अभी भी तलाश जारी

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “PG हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर; MCD ने शुरू की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं