PM Modi Mimicry Controversy: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज की नकल की, जिस पर BJP नेताओं ने आपत्ति जताई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को ‘कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी’ बताया, जबकि शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे नैतिक दिवालियापन करार दिया।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की नकल
राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के पांचवें एडिशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की थीम ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ थी। इसी दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज से मिलते-जुलते हाव-भाव और संवाद किए।
इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ हंसते नजर आए। राहुल ने कॉमेडियन से कहा, “How are you Modi ji. Nice to meet you.” इसके बाद उन्होंने उनसे कुछ और कहने को कहा। कार्यक्रम का वीडियो कांग्रेस के X हैंडल से भी शेयर किया गया।
वीडियो सामने आने के बाद BJP नेताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की नकल किए जाने पर आपत्ति जताई।
My friend!! Great Harassment!! 🤣 pic.twitter.com/PqetUPxUWp
— Congress (@INCIndia) September 19, 2026
किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस ‘कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी’
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को X पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। रिजिजू ने आगे कहा कि वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं और ‘रेस्ट इन पीस’।
Congress Party has become a Party of Comedians & Jokers!
They are out forever…. RIP 🙏 pic.twitter.com/80YaZfqEal
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 20, 2026
प्रल्हाद जोशी ने लगाया नैतिक दिवालियापन का आरोप
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “शर्मनाक और घृणित! राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन की सबसे निचली हद तक पहुंच गई है।”
जोशी ने आरोप लगाया कि छात्र संवाद के मंच का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि यह बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।
उन्होंने आगे लिखा कि राजनीतिक विरोध को इस तरह के दिखावे या बुजुर्गों और माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। “यह भारतीय तरीका नहीं है।”
प्रल्हाद जोशी ने नेता प्रतिपक्ष के पद की जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी इस पद की गरिमा बनाए रखने में विफल हो रहे हैं और इससे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई नीतियों और विजन के आधार पर लड़ी जानी चाहिए, व्यक्तिगत हमलों के जरिए नहीं। जोशी ने कांग्रेस पर “जहरीली और अपमानजनक मानसिकता” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से जनता ने बार-बार कांग्रेस को खारिज किया है।
Shameful and disgusting! Rahul Gandhi and the Congress party have stooped to an absolute nadir of moral bankruptcy. Weaponising a student interaction to mock and insult the late mother of PM Shri @narendramodi ji reveals a shocking lack of basic human empathy and political… https://t.co/hkyliBuYMy
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) September 19, 2026
BJP नेता आरपी सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर BJP नेता आरपी सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की गूंज के नाम पर “झूठ की गूंज” परोस रहे हैं। आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के मंच से एक मां का उपहास उड़ाया गया।
उन्होंने कहा, “आपकी प्रधानमंत्री से दुश्मनी होगी, आप करिए ना। आप प्रधानमंत्री को लेकर, उनकी नीतियों को लेकर, पार्टी की नीतियों को लेकर, सरकार की नीतियों को लेकर कुछ भी बोलिए। लेकिन अपने मंच से, छात्रों की गूंज के मंच से एक मां का उपहास उड़ा रहे हैं।”
आरपी सिंह ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “ये बार-बार वोट चोरी की बात करते हैं। मेरा मानना है वोट चोरी नहीं हो रही, इनकी बुद्धि चोरी हो चुकी है।”
#WATCH दिल्ली: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “राहुल गांधी छात्रों की गूंज के नाम पर झूठ की गूंज परोस रहे हैं। वहां माताओं का उपहास उड़ाया जा रहा है, एक मां का उपहास उड़ाया गया। आपकी प्रधानमंत्री से दुश्मनी होगी, आप करिए ना। आप प्रधानमंत्री को… pic.twitter.com/aOdKqNpuPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2026
बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुई मिमिक्री पर दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “चाहे विपक्ष हो, सत्तापक्ष हो या कोई भी विचारधारा, देश का संविधान और लोकतंत्र कहता है कि किसी का अपमान नहीं होना चाहिए। हमें अपनी गरिमा और शालीनता नहीं खोनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के प्रति उनका पूरा सम्मान है। उन्होंने आगे कहा, “चाहे प्रधानमंत्री की मां हों या किसी की भी मां, बहन या बेटी, सभी सम्मान के हकदार हैं।”
Delhi: On the mimicry at Rahul Gandhi’s programme, yoga guru Baba Ramdev says, “Whether it is the opposition, the ruling side, or any ideology, the Constitution and democracy of the country say that no one should be insulted. We should not lose our dignity and civility. We have… pic.twitter.com/iPF3kbYhVT
— IANS (@ians_india) September 20, 2026
कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे उठाए
दूसरी ओर, कांग्रेस ने BJP और RSS पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर और भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं और इसलिए सरकार से सवाल पूछ रहे हैं तथा जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षा, भर्ती, परीक्षा, आरक्षण, हॉस्टल और रोजगार से जुड़े मुद्दे राहुल गांधी के सामने रखे।
‘सरकार के पास दिया जलाने का पैसा, हॉस्टल का नहीं’
राहुल गांधी ने इंदौर के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए X पर छात्राओं के हॉस्टल से जुड़ी समस्या उठाई। उन्होंने लिखा कि एक छात्रा ने उनसे पूछा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने कहा कि गांव से शहर पढ़ने आने वाली छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने पर PG में रहना पड़ता है। किराए और सुरक्षित रहने का खर्च अधिक होने के कारण कई लड़कियां पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में पहुंच जाती हैं।
“सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है – हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?”
यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा।
गाँव से पढ़ने शहर आई। हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है। सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 20, 2026
OBC आरक्षण और MPPSC का मुद्दा भी उठा
कार्यक्रम में एक छात्रा ने सरकारी परीक्षाएं पास करने के बावजूद OBC आरक्षण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के कारण नियुक्तियां रुकने का मुद्दा उठाया।
एक छात्र ने MPPSC में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने पर खुद और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने की बात कही।
आदिवासी छात्रों ने हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने उनके आंदोलन में शामिल होने की पेशकश की।
राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है, कोई एहसान या सुविधा नहीं।
राहुल गांधी बोले- छात्रों के सवालों से डरता है सिस्टम
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र जिज्ञासु होते हैं और संस्थानों के कामकाज, भर्ती, परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल पूछते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ऐसा सिस्टम बन गया है जो छात्रों के सवालों से डरता है और सवाल पूछने वाले छात्रों के बजाय ‘अंधभक्त’ चाहता है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में सिस्टम की अलग-अलग परतों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजित डोभाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपतियों गौतम अडाणी तथा मुकेश अंबानी के नाम लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका देश के राजनीतिक, संस्थागत और आर्थिक क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों पर प्रभाव है।
ये भी पढ़ेंः LPG e-KYC नहीं तो सब्सिडी बंद! 1 अक्टूबर से नया नियम, मोबाइल ऐप से घर बैठे करें KYC





