शहबाज ने UN में भारत को दी जंग की धमकी, कहा- सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे; कश्मीर को बताया ‘गले की नस’

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ एक बार फिर तीखे बयान दिए। शुक्रवार को UN में अपने संबोधन के दौरान शहबाज ने सिंधु नदी के पानी का मुद्दा उठाते हुए भारत को चेतावनी दी कि अगर पानी रोकने की कोशिश की गई तो पाकिस्तान इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा।

शहबाज शरीफ ने कहा कि पानी को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, नदियों का काम देशों को पानी उपलब्ध कराना है, उन्हें बांटना नहीं। उन्होंने भारत से इस मामले में कोई गलती नहीं करने को कहा।

शहबाज की भारत को धमकी- ‘सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि सिंधु नदी प्रणाली का साझा पानी केवल पाकिस्तान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने, बाधित करने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा।

शहबाज ने कहा, “भारत को इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए।”

सिंधु जल संधि को लेकर भारत पर निशाना

शहबाज ने सिंधु जल संधि का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत ने इस संधि को एकतरफा रोक दिया, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दावा किया कि UN के विशेषज्ञों और स्थायी मध्यस्थता अदालत ने भी इस मामले में भारत के दावों और कदमों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान का रुख सही साबित हुआ है।

कश्मीर को बताया ‘गले की नस’

शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के लिए ‘जगलर वेन’ यानी गले की नस बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान जरूरी है।

पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र

शहबाज ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना ने फील्ड मार्शल आसीम मुनीर के नेतृत्व में सटीक जवाब दिया।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने और युद्ध जैसी स्थिति को टालने में ट्रंप की भूमिका अहम रही। शहबाज के मुताबिक, उनकी कोशिशों से बड़ा टकराव टल गया।

ये भी पढ़ेंः एक दिन पहले राहुल गांधी-CJP ने उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, दूसरे दिन Gen-Z के बीच पहुंचे PM मोदी; ‘भजन क्लबिंग’ की, बजाई खंजरी

भारत ने UN में पाकिस्तान को दिया जवाब

शहबाज के बयान के बाद भारत की UN में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान हर साल झूठ दोहराता है, लेकिन इससे वह सच नहीं बन जाता। कश्मीर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि अगर वह कश्मीर की बात करना चाहता है तो पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों की स्थिति पर ध्यान दे।

9/11 और ओसामा बिन लादेन का भी जिक्र

पेटल गहलोत ने अपने जवाब में 9/11 आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने हाल ही में 9/11 हमले की 25वीं बरसी मनाई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को यह नहीं भूलना चाहिए कि 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की सबसे बड़ी सैन्य अकादमी के पास छिपकर रह रहा था। गहलोत ने कहा कि इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रतिनिधि उसी सेना की तारीफ कर रहे थे।

भारत ने पाकिस्तान की सरकार को लेकर ‘फॉर्म-47 सरकार’ का भी जिक्र किया। यह शब्द पाकिस्तान के 2024 के चुनावों में धांधली के आरोपों के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: कर्मचारी ने पहले ही पकड़ी थी चोरी, VIDEO भेजकर चंपत राय को दी सूचना; 67 कर्मचारियों पर शक, चार्जशीट में 10 बड़े खुलासे

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “शहबाज ने UN में भारत को दी जंग की धमकी, कहा- सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे; कश्मीर को बताया ‘गले की नस’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग