ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आए और दोनों नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। दोनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वहीं, दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी, यूथ कांग्रेस और छात्र संगठनों ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पिछले तीन दिनों में मुंबई और दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तीन बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। वहीं, CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।

उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला संयुक्त मार्च

मुंबई में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त मार्च निकाला। बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता और समर्थक इसमें शामिल हुए। मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर नगर निगम भवन तक पहुंचा। इस दौरान उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी, व्यक्ति, जाति या धर्म की नहीं, बल्कि देश और उसकी आजादी के लिए है। वहीं, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द करने और भविष्य में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति मार्च निकालने को लेकर आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

राज ठाकरे ने SIR रद्द करने की मांग की

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही SIR प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता और मतदाताओं की पसंद से बननी चाहिए, न कि चुनाव आयोग के जरिए। राज ठाकरे ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र में 40 से 60 लाख मतदाता बढ़े, जबकि अब SIR के तहत करीब 2 करोड़ लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं।

राज ठाकरे ने सवाल किया कि आखिर ये 2 करोड़ लोग कौन हैं और उनके नाम हटाने का आधार क्या है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया और सत्ता के इस्तेमाल के तरीके को लेकर है। उन्होंने कहा कि SIR को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए और जब इस मुद्दे पर दिल्ली में चर्चा हो तो सभी राजनीतिक दलों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इसके साथ ही राज ठाकरे ने भविष्य में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की।

ये भी पढ़ेंः 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने की बात, बोले- ‘आप भारत-इजराइल ही नहीं, दुनिया के हीरो हैं’

उद्धव ठाकरे बोले- ‘BJP का हथियार हैं ज्ञानेश कुमार’

उद्धव ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘BJP का हथियार’ बताया। उन्होंने कहा कि सवाल केवल मौजूदा चुनाव आयोग पर नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी उठता है।

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि करोड़ों नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का भी जिक्र किया।

उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले चयन समिति में CJI, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता शामिल होते थे। उनके मुताबिक, बाद में CJI को हटा दिया गया और प्रधानमंत्री की पसंद के केंद्रीय मंत्री को समिति में शामिल किया गया।

अनिल देशमुख ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग, खासकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उनके साथ काम करने वाले दोनों चुनाव आयुक्तों ने बेनकाब कर दिया है। उन्होंने बताया है कि चुनाव आयोग किस तरह काम कर रहा है और इस संबंध में सरकार को लिखित शिकायत भी दी है। हालांकि, सरकार ने उस शिकायत को दबा दिया। जब यह मामला अखबारों में सामने आया, तब जनता को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला।”

उदित राज ने ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता उदित राज ने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “वह बेहद भ्रष्ट अधिकारी रहे हैं… इसके अलावा करीब 92 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं भी पाई गई थीं। इसलिए यह व्यक्ति शुरू से ही भ्रष्ट रहा है।”

उदित राज ने आगे कहा कि उन्हें इस बात पर भी संदेह है कि ज्ञानेश कुमार की बेटियों, जो IAS और IRS में हैं, उनका चयन निष्पक्ष तरीके से हुआ था या नहीं। उन्होंने इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में भी किसी तरह की हेरफेर की आशंका जताई।

महेश सावंत ने कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए

शिवसेना (UBT) विधायक महेश सावंत ने कहा, “शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ता आए हैं और आम जनता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई है। सभी लोग ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र के साथ जो किया है, उसके खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं। अगर उनमें जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

ये भी पढ़ेंः  350+ रन बनाकर भी नहीं जीता भारत, तीसरी बार हारा; रोहित ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

SIR पर चुनाव आयुक्तों की आपत्ति का दावा

SIR को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कुछ फैसले और आदेश उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए।

इसी को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

दिल्ली में भी प्रदर्शन, ‘Reclaim Jantar Mantar’ मार्च

दिल्ली में भी चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। यूथ कांग्रेस (IYC) ने ‘Reclaim Jantar Mantar’ मार्च का आयोजन किया। IYC अध्यक्ष उदय भानु के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जंतर-मंतर की ओर बढ़े।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास भारी बैरिकेडिंग की गई और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर को चारों तरफ से घेर दिया गया है।

IYC ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। पोस्ट में कहा गया कि जंतर-मंतर किसी की निजी जगह नहीं है और सवाल किया गया कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार किस हद तक जाएगी।

CJP का 10 अक्टूबर को दिल्ली मार्च का ऐलान

इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को ऐलान किया कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 10 अक्टूबर को देशभर से ‘कॉकरोच’ दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकती है तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं उनका जंतर-मंतर होगा। अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा और गांधी के रास्ते पर चलकर किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

Navy Sailor Honey Trap Case: आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी…

Spread the love

Continue reading
जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

S Jaishankar On Russia: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को भारत-रूस संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ मौजूदा परिस्थितियों से तय नहीं होते, बल्कि इनके पीछे कई दशकों…

Spread the love

Continue reading

One thought on “ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने की बात, बोले- ‘आप भारत-इजराइल ही नहीं, दुनिया के हीरो हैं’

174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने की बात, बोले- ‘आप भारत-इजराइल ही नहीं, दुनिया के हीरो हैं’

350+ रन बनाकर भी नहीं जीता भारत, तीसरी बार हारा; रोहित ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

350+ रन बनाकर भी नहीं जीता भारत, तीसरी बार हारा; रोहित ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश