विदेशियों के लिए भारत का वीजा लेना होगा आसान, 70% कम भरना होगा फॉर्म; टूरिस्ट वीजा का नाम भी बदला

नई दिल्लीः भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया आसान होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारियों और कॉलम की संख्या भी करीब 65 से 70 प्रतिशत तक कम की जाएगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विदेशियों को अपनी यात्रा के उद्देश्य के हिसाब से वीजा चुनने और आवेदन करने में आसानी होगी। नए नियम दिसंबर 2026 तक लागू किए जाने की योजना है।

टूरिस्ट वीजा की जगह मिलेगा विजिटर वीजा

वीजा सिस्टम में सबसे अहम बदलाव टूरिस्ट वीजा के नाम को लेकर किया गया है। अब टूरिस्ट वीजा को विजिटर वीजा कहा जाएगा। इसे दो कैटेगरी V-1 और V-2 में बांटा गया है।

1. V-1 वीजा: यह 30 दिनों के लिए जारी किया जाएगा। इसमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। इसके तहत पर्यटन, कारोबारी मीटिंग, मेडिकल कंसल्टेंसी, कम समय के इलाज और छोटे कोर्स के लिए भारत आने वाले विदेशी नागरिक शामिल होंगे।

2. V-2 वीजा: यह लंबे समय तक भारत आने-जाने के लिए होगा। इसे एक, पांच या दस साल की अवधि के लिए जारी किया जा सकेगा। इसके तहत पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों की भी अनुमति होगी।

मेडिकल वीजा की भी दो अलग कैटेगरी

मेडिकल वीजा को सामान्य चिकित्सा और आयुष पद्धति से इलाज के लिए अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इसके तहत M-1 वीजा सामान्य चिकित्सा और M-3 वीजा आयुष पद्धति से इलाज कराने वाले विदेशी नागरिकों को मिलेगा। दोनों वीजा एक साल के लिए जारी किए जाएंगे और इनमें कई बार भारत आने की सुविधा होगी।

वहीं, मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए M-2 और M-4 वीजा की व्यवस्था की गई है। इससे मरीज और उनके साथ आने वाले लोगों को इलाज के दौरान बार-बार वीजा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः मणिपुर चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सांसद को 3 कमेटियों में दी जगह; BJP ने राहुल गांधी को घेरा

स्टूडेंट वीजा को भी दो कैटेगरी में बांटा

विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी S-1 और S-2 बनाई गई हैं। इसके अलावा स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए भारतीय शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ई-स्टूडेंट वीजा की सुविधा भी दी जा सकेगी।

1. S-1 वीजा: स्कूल, ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए होगा।

2. S-2 वीजा: PhD और रिसर्च करने वाले छात्रों को दिया जाएगा। इसमें इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम भी शामिल होंगे।

बिजनेस वीजा की दो नई कैटेगरी

कारोबारी गतिविधियों के लिए मिलने वाले बिजनेस वीजा को भी B-1 और B-2 में बांटा गया है। इसके तहत भारतीय कंपनियों के साथ काम करने वाले विदेशी विशेषज्ञों को मशीनों की इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, क्वालिटी चेक और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने जैसे कामों की अनुमति होगी।

1. B-1 वीजा: लंबे समय की कारोबारी गतिविधियों और भारत में नया बिजनेस शुरू करने के लिए होगा।

2. B-2 वीजा: कम समय के कारोबारी काम, कॉन्फ्रेंस, खेल और फिल्म से जुड़ी गतिविधियों के लिए जारी किया जाएगा।

पहले भी बदली गई थीं वीजा कैटेगरी

भारत सरकार ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी वीजा सिस्टम में बदलाव किया था। उस समय मुख्य वीजा कैटेगरी की संख्या 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी की संख्या 63 से घटाकर 49 की गई थी। अब एक बार फिर कैटेगरी कम करके आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की गई है।

फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू होने के बाद विदेशी नागरिकों के लिए भारत का वीजा आवेदन पहले के मुकाबले अधिक आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

इन कैटेगरी में भी वीजा अप्लाई कर सकेंगे

1. राजनयिक वीजा

राजदूतों, दूतावास अधिकारियों और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए।

2. वर्क वीजा

भारत में नौकरी करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए।

3. जर्नलिस्ट वीजा

पत्रकारों, रिपोर्टर्स, फोटोग्राफर्स और न्यूज चैनल के कर्मचारियों के लिए।

4. ऑफिशियल वीजा

सरकारी काम से भारत आने वाले अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए।

5. मिसलेनियस वीजा

भारतीय मूल के लोगों, उनके परिवारों, ओवरसीज से जुड़े लोगों और अफगानिस्तान समेत पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों के लिए।

ये भी पढ़ेंः कल से महंगा मिलेगा अमूल और मदर डेयरी का दूध, जानिए अब कितनी होगी कीमत; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

Spread the love

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। कंपनी की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से 74 देशों और क्षेत्रों में यूजर्स को परेशानी का सामना…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी