पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले मिले। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।’
It was a delight to meet Nitish Kumar Ji at Patna airport.
पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
@NitishKumar https://t.co/grj1X92Ma0
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2026
इसके बाद प्रधानमंत्री वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 34,470 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बने छह लेन के पुल ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया।
#WATCH | Vaishali, Bihar: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Nitish Setu in Vaishali district.
Bihar Governor Lt. Gen. Syed Ata Hasnain (Retd.), Union Minister Chirag Paswan, Bihar Chief Minister Samrat Choudhary and others present here.
(Source: DD News) https://t.co/KcbVCTVPcm
— ANI (@ANI) November 21, 2026
9.76 किलोमीटर लंबा है नीतीश सेतु
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है। यह पुल वैशाली जिले के बिदुपुर ब्लॉक को पटना के बाहरी इलाके कच्ची दरगाह से जोड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर इसका नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, नीतीश कुमार उद्घाटन समारोह में मौजूद नहीं थे।
पुल के नामकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखे जाने को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि नामकरण के इस तरीके से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं। पवन खेड़ा ने यह भी सवाल किया कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार को राजनीतिक मुख्यधारा से दूर करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ेंः T-90 भीष्म टैंक की ताकत बढ़ाएगा रूस का Mango-M गोला-बारूद, भारत में उत्पादन की तैयारी
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार आने से पहले आईने के सामने खड़े होकर सोचना चाहिए कि जिस सेतु का उद्घाटन करने वह आ रहे हैं, उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है।
तेजस्वी ने बिहार से किए गए वादों को लेकर भी प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए।
नित्यानंद राय का तेजस्वी पर पलटवार
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आज तक बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। लालू यादव और राबड़ी देवी 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने अपने ही विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए भी कुछ नहीं किया।”
#WATCH Vaishali, Bihar: On Bihar LoP Tejashwi Yadav’s statement, Union Minister Nityanand Rai said, “Tejashwi Yadav has no right to raise questions. He has done nothing for Bihar to date. Lalu Yadav and Rabri Devi were chief ministers for 15 years, yet they did absolutely nothing for their own constituency, Raghopur…”
— ANI (@ANI) November 21, 2026
निशांत कुमार ने जताया आभार
नीतीश सेतु के उद्घाटन के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि इस पुल का नाम मेरे पिता के नाम पर रखा गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे पिता के विजन, उनके मार्गदर्शन और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह राज्य की 20 वर्षों तक की गई उनकी सेवा और योगदान का सम्मान भी है।
मुझे विश्वास है कि नीतीश सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाएगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, लोगों का समय बचाएगा और वैशाली क्षेत्र के विकास में योगदान देगा।”
#WATCH | Patna, Bihar: On the inauguration of the Nitish Setu, Bihar Health Minister Nishant Kumar says, “It is a matter of pride and honour for all of us that this bridge has been named after my father. I express my heartfelt gratitude to the Prime Minister and the Chief Minister for this. It reflects my father’s vision, his guidance and his commitment to the development of Bihar. It is also a recognition of his 20 years of service and contribution to the state… I am confident that the Nitish Setu will make travel between North and South Bihar easier, boost economic activity, save time and contribute to the development of the Vaishali region.”
— ANI (@ANI) November 21, 2026
जीतन राम मांझी ने बताया स्वागत योग्य कदम
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की है और पुल का नाम उनके नाम पर रखा जाना सम्मान की बात है।
मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, राज्य के लिए कुछ लेकर आते हैं। उन्होंने बिहार में निवेश बढ़ने का भी जिक्र किया।
चिराग पासवान ने बताया दशकों पुराना सपना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का सांसद रहते हुए अपने संसदीय क्षेत्र को पटना की मुख्यधारा से जोड़ने का दशकों पुराना सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया कंधा; हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार





