जहानाबाद हॉस्टल मर्डर केस: मासूम छात्र से कुकर्म के बाद हत्या, कैंटीन गार्ड निकला आरोपी

Jehanabad Hostel Murder Case: जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में गुरुकुल हॉस्टल में 5 साल के मासूम छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। ठेर-लोदीपुर गांव के पास संचालित इस हॉस्टल में हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि होने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया।

कैंटीन गार्ड गिरफ्तार, जुर्म कबूला

पुलिस ने इस मामले में कैंटीन में कार्यरत गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम छात्र के साथ पहले कुकर्म किया और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार ब्लेड भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसे FSL टीम ने मौके से खोज निकाला।

शराब के नशे में था आरोपी

एसपी अपराजित लोहान के मुताबिक, जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यह सामने आया कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी पाली थाना क्षेत्र के बेमभई गांव का रहने वाला है।

मानसिक स्थिति और विवाद की बात भी आई सामने

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़ चुकी थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। हॉस्टल के कुछ बच्चों द्वारा उसे ताने दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा हॉस्टल संचालक से उसका पुराना विवाद भी था, जिसके चलते वह हॉस्टल को बदनाम करने और बंद कराने की धमकी दे चुका था।

वारदात की पूरी कहानी

पुलिस जांच के अनुसार रविवार रात हॉस्टल में बच्चे टीवी देख रहे थे। टीवी बंद होने के बाद आरोपी गार्ड ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ कुकर्म किया गया। जब बच्चा चीखने लगा, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ियों पर फेंक दिया।

हॉस्टल संचालक भी गिरफ्तार

इस मामले में हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि उसने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की और घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई जारी है।

इलाके में आक्रोश

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या हॉस्टल में अन्य बच्चों की सुरक्षा में भी लापरवाही हुई थी या नहीं।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग