वृंदावन में दर्दनाक हादसा: यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू जारी

Vrindavan Boat Tragedy: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। केसी घाट के पास यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु पंजाब से धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे।

नाव में 37 श्रद्धालु सवार थे

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय नाव में लगभग 37 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक तेज हवा (करीब 40 किमी प्रति घंटे) चलने लगी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में पलट गई। उस समय यमुना नदी में पानी का स्तर करीब 25 फीट बताया जा रहा है।

https://x.com/i/status/2042569711012188222

एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें मां-बेटे, चाचा-चाची और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। अन्य मृतकों में भी पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यात्रियों का नहीं दी गई लाइफ जैकेट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव की क्षमता लगभग 40 लोगों की थी, लेकिन सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवा और ओवरलोडिंग इस हादसे का बड़ा कारण बनी।

10 घंटे बाद नाव निकाली गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, NDRF और सेना की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद डूबी हुई नाव को यमुना से बाहर निकाला गया। हालांकि लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

https://x.com/i/status/2042786098934616417

नाविक को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में नाव के मालिक और नाविक पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नाव श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाकर ले जाई गई थी। हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।

श्रद्धालु 4 दिन की यात्रा पर आए थे वृंदावन

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु गुरुवार को पंजाब के लुधियाना और जगराओं से दो बसों में करीब 130 लोगों के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यह उनकी 4 दिन की धार्मिक यात्रा थी, जो इस हादसे के बाद शोक में बदल गई।

https://x.com/i/status/2042637716068929627

हादसे से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। पहले वीडियो में श्रद्धालु नाव डूबने से कुछ समय पहले “राधे-राधे” का जाप करते दिखाई दे रहे हैं।

https://x.com/i/status/2042792260329517406

जबकि दूसरे वीडियो में नदी में डूबते लोगों का भयावह दृश्य नजर आ रहा है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, 14 अक्टूबर को आएगा सजा पर फैसला; नीले ड्रम में छिपाए थे पति के शव के टुकड़े

Meerut Blue Drum Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर…

Spread the love

Continue reading
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर ओवैसी की दो टूक, बोले- ‘ऑफर दिया, जवाब नहीं मिला’

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सियासी दल चुनावी समीकरण साधने में जुटे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी