केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, कल खुलेंगे कपाट

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के तीसरे दिन आज केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब बाबा केदार की पंचमुखी डोली धाम पहुंच गई। ओंकारेश्वर मंदिर से निकली इस डोली ने तीन दिनों में 57 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी की। बाबा के स्वागत के लिए यहां 6 से 8 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति में डूब गया।

181 दिन बाद खुलेंगे मंदिर के कपाट

डोली के धाम पहुंचने के साथ ही अब कपाट खोलने की अंतिम तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट 181 दिनों बाद खोले जाएंगे। यह पल हर साल लाखों भक्तों के लिए खास होता है, जब वे लंबी प्रतीक्षा के बाद बाबा केदार के दर्शन कर पाते हैं।

बद्रीनाथ धाम के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया

इसी बीच बद्रीनाथ धाम में भी कपाट खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नृसिंह मंदिर से आदि गुरु आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना हो चुकी है। सभी देव डोलियां पांडुकेश्वर में मिलेंगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे कपाट खोल दिए जाएंगे।

उखीमठ से शुरू हुई थी यात्रा

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली 19 अप्रैल को उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी। पहले दिन डोली फाटा पहुंची, जहां सेना के बैंड और स्कूली बच्चों के जयकारों के बीच भव्य स्वागत हुआ। दूसरे दिन डोली गौरीकुंड पहुंची और तीसरे दिन केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा पूर्ण की।

6 महीने तक यहीं होती है शीतकालीन पूजा

कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में ही की जाती है। पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज) को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए थे और 178 दिनों तक बाबा की पूजा उखीमठ में हुई।

श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

इस साल भी चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 अप्रैल 2026 तक 21 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें करीब 7 लाख श्रद्धालु केदारनाथ और 6 लाख बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एटीएस की तैनाती के साथ चमोली पुलिस पूरी तरह सतर्क है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुले

चारधाम यात्रा की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट पहले ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, जिससे अब पूरे उत्तराखंड में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

चमोली टनल हादसे में 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; लैंडस्लाइड के बाद पानी-मलबे में फंसे थे 22 मजदूर

Chamoli Tunnel Accident Update: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की…

Spread the love

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और लैंडस्लाइड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर