West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच टकराव ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा
दक्षिण मिदनापुर के कुमारगंज में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुवेंदु अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि उनका सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें पकड़कर पीटा।
आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला
अग्निमित्रा पॉल, जो आसनसोल साउथ सीट से BJP उम्मीदवार हैं, उनकी कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। पत्थरबाजी में उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP candidate from Asansol South Assembly constituency, Agnimitra Paul’s car vandalised in the Rahmatnagar area of Burnpur. pic.twitter.com/AEbc48G3OE
— ANI (@ANI) April 23, 2026
अग्निमित्रा पॉल ने घटना का जिक्र करते हुए कहा,
“हमारी कार चलना शुरू हुई तभी एक बड़ा पत्थर पीछे के शीशे पर आकर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं। हम दूसरी जगह जा रहे थे, तभी ऐसा हुआ। और ऐसा बार-बार किया जा रहा है। अब आप समझ ही रहे होंगे ये कौन कर रहा है और क्यों किया जा रहा है?”
उनके इस बयान को विपक्ष पर सीधा इशारा माना जा रहा है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
#WATCH आसनसोल, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल):भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “हमारी कार चलना शुरू की तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पीछे के शीशा पर लगा और शीशा टूट गया। कोई पीछे से हमला कर दे तो हम क्या कर सकते हैं…हम दूसरे जगह जा रहे थे तभी ऐसा हुआ और ऐसा बार-बार किया… https://t.co/UFvFJvfaci pic.twitter.com/CRlJErdLdT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मुर्शिदाबाद में समर्थकों के बीच झड़प
मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में वोटिंग से पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद हुमायूं कबीर जब मौके पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ और TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। हुमायूं कबीर ने पुलिस पर पक्षपात और गुंडागर्दी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए।
कई जगहों पर झड़प और EVM खराब होने की शिकायत
- सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
- मालदा में EVM खराब होने पर हंगामा, अधिकारियों का घेराव
- कई बूथों पर लंबी कतारें, महिलाओं की भारी भागीदारी
वोटिंग का हाल
- बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान
- दोपहर 3 बजे तक करीब 78% वोटिंग
- तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान, वहां 70% वोटिंग
- बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग
- नतीजे 4 मई को आएंगे
चुनाव आयोग की निगरानी
चुनाव आयोग की ओर से वेबकास्टिंग के जरिए सभी संवेदनशील बूथों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।








