बंगाल-असम में जीत पर पीएम मोदी बोले- ‘वर्षों की साधना सिद्ध’, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल

Narendra Modi: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “वर्षों की साधना का सिद्ध होना” बताया। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि सालों की मेहनत, समर्पण और संगठन की ताकत आज परिणाम के रूप में सामने आई है। मोदी ने कहा “जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिखाई दे रही है।”

परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने इस जीत को “परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स” की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा,

“आज का दिन भरोसे का दिन है भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर और भरोसा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर।”

पीएम मोदी ने पिछले कुछ वर्षों के चुनावी ट्रेंड का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों में भी भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी को रिकॉर्ड समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा की नीतियों और कामकाज से संतुष्ट है।

‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल’

प्रधानमंत्री ने अपने पुराने बयान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 14 नवंबर को कहा था कि गंगा बिहार से होते हुए गंगासागर तक जाती है, और आज वही बात सच होती दिखाई दे रही है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल मां गंगा के किनारे बसे इन सभी राज्यों में आज भाजपा-NDA की सरकार है। यानी गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। उन्होंने इसे केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बताया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

इस मौके पर मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि बंगाल की इस जीत से उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया था और बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था। पीएम मोदी ने कहा “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सपना था कि देश एकजुट और मजबूत बने। आज की जीत उसी संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

असम में तीसरी बार NDA पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने असम की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि लगातार तीसरी बार एनडीए को सत्ता में लाना राज्य के इतिहास की बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि असम के चाय बागान क्षेत्रों में भी भाजपा को मिला समर्थन इस बात का संकेत है कि विकास की राजनीति हर वर्ग तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा “असम अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश की प्रगति में और बड़ी भूमिका निभाएगा।”

पुडुचेरी के लिए ‘बेस्ट विजन’

मोदी ने पुडुचेरी का जिक्र करते हुए कहा कि 2021 में एनडीए ने वहां के लोगों के सामने “बेस्ट पुडुचेरी” का विजन रखा था, जिस पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने युवाओं, मछुआरों और सभी वर्गों को आश्वस्त किया कि एनडीए सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम करती रहेगी।

‘नागरिक देवो भव’ – भाजपा का मूल मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता को सर्वोपरि मानते हुए काम करती है। उन्होंने कहा कि देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं और यह विस्तार जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा “हम सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। यही कारण है कि जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।”

मां गंगा, ब्रह्मपुत्र और कामाख्या का आशीर्वाद

मोदी ने भावुक अंदाज में कहा कि जब 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया था और वह काशी में नामांकन भरने गए थे, तब उनके मन में यह भाव आया था कि “मुझे किसी ने नहीं बुलाया, मां गंगा ने बुलाया है।” उन्होंने कहा कि आज उन्हें महसूस होता है कि मां गंगा के साथ-साथ मां ब्रह्मपुत्र और मां कामाख्या का भी आशीर्वाद देश और सरकार पर बना हुआ है।

लोकतंत्र और संविधान की जीत

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक दल की जीत नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की भी जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 93% मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक है और यह जनता की लोकतंत्र में आस्था को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ और महिलाओं की बड़ी भागीदारी भारतीय लोकतंत्र की “सबसे उजली तस्वीर” पेश करती है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर