अखिलेश के भाई प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि

Prateek Yadav Death News: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का गुरुवार दोपहर लखनऊ में अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक की पत्नी Aparna Yadav के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखकर अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं और उन्होंने भी पिता को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। रास्ते भर “प्रतीक यादव अमर रहे” के नारे लगाए गए। Aditya Yadav ने शव को कंधा दिया। प्रतीक के घर के पास स्थित सपा कार्यालय में भी शव को कुछ देर के लिए रखा गया। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को पांच बार जमीन पर रखा गया।

शव वाहन पर लगी थी जानवरों के साथ तस्वीर

प्रतीक यादव पशु प्रेमी माने जाते थे। अंतिम यात्रा में शव वाहन पर उनकी डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई थी। सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में नेताओं और समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन किए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डिएक अरेस्ट की पुष्टि

38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर छह चोटों के निशान मिले, जिनमें तीन चोटें सात दिन पुरानी और तीन एक दिन पुरानी थीं। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है ताकि आगे की जांच की जा सके।

फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक

डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों में फंस जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 13 दिनों में उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया था। 30 अप्रैल को वह लखनऊ एयरपोर्ट पर अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी।

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी