PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत, कहा- विदेश जाने पर कोई रोक नहीं; 5 दिन पहले की थी यात्रा टालने की अपील

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्राओं पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार विदेश यात्रा पर किसी भी तरह की पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रही है।

उन्होंने लिखा, “यह पूरी तरह गलत खबर है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हमारी सरकार लोगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

प्रधानमंत्री का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि विदेशी मुद्रा के बढ़ते दबाव और आयात बिल को देखते हुए सरकार हाईलेवल मीटिंग्स में इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है।

हालांकि, सरकार की ओर से अब साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है।

5 दिन पहले PM ने विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी

दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी बीते कुछ दिनों से लगातार लोगों से देशहित में विदेश यात्राएं कम करने की अपील कर रहे थे। उन्होंने ईंधन बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और आयात कम करने पर जोर दिया था।

11 मई: वडोदरा में बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें

11 मई को गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जहां संभव हो, लोग पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। उन्होंने मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी अपील की थी कि वे फिलहाल विदेश यात्राओं से बचें और इसके बजाय विदेशी मेहमानों को भारत घूमाने लाएं। उन्होंने कहा था कि

  • कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घूमाने लाइए
  • सोने की खरीद कुछ समय के लिए टालिए
  • खाने के तेल का उपयोग कम कीजिए
  • ईंधन की खपत घटाइए

पीएम ने कहा था कि सोने के आयात पर देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। ऐसे में हालात सामान्य होने तक गोल्ड खरीदारी कम करना देशहित में होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि लोग खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम कर दें तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत को भी फायदा पहुंचेगा।

ये भी पढ़ेंः

उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

10 मई: हैदराबाद में भी विदेश यात्रा टालने की सलाह

इससे एक दिन पहले 10 मई को हैदराबाद में भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से विदेश यात्राएं कुछ समय के लिए टालने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि

  • देशहित में लोग एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचें
  • अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें
  • कार पूलिंग को बढ़ावा दें
  • मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

रासायनिक खाद की खपत कम कर प्राकृतिक खेती अपनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा था कि वैश्विक हालात, महंगे ईंधन और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच लोगों को शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से होने वाली विदेश यात्राएं कुछ समय के लिए टालने पर विचार करना चाहिए।

PM मोदी की 5 बड़ी अपील

1. एक साल तक सोना न खरीदें

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। इसलिए देशहित में लोग कुछ समय तक सोना खरीदने और दान करने से बचें।

2. पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें

उन्होंने लोगों से कहा कि जहां संभव हो, निजी वाहनों का कम उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।

3. कार पूलिंग और मेट्रो का इस्तेमाल बढ़ाएं

पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग कार शेयरिंग करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों में सफर करें, ताकि ईंधन की बचत हो सके।

4. खाने के तेल का उपयोग कम करें

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर परिवार अगर खाने के तेल की खपत थोड़ी कम कर दे तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ लोगों की सेहत भी सुधरेगी।

5. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें

उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने और तेजी से प्राकृतिक खेती अपनाने की जरूरत बताई।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप- चीन होर्मुज खुलवाने में मदद को तैयार, ईरान ने जारी किए नए प्रोटोकॉल
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

Jaipur Death Mystery: राजस्थान के जयपुर में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस मौत को शुरुआत में अचानक तबीयत बिगड़ने…

Spread the love

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

Jharkhand 44 Recruitment Exams Cancelled: झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर