IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: रजत पाटीदार की 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी, RCB फाइनल पहुंची

IPL 2026 Qualifier 1, RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाया।

टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन RCB के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।

रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी

रजत पाटीदार ने मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। पाटीदार को क्रुणाल पांड्या का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 43 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की अहम साझेदारी हुई।

इससे पहले विराट कोहली ने 43 और देवदत्त पडिक्कल ने 30 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। अंत में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों में 15 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर सख्ती, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- “जल्दी भाग जाओ, वरना एक्शन लिया जाएगा”

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले।

रनचेज में बिखरी गुजरात की बल्लेबाजी

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 51 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन 14 और जोश बटलर 29 रन ही बना सके।

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी 8 रन बनाकर चलते बने। एक छोर पर राहुल तेवतिया ने 68 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गुजरात की पूरी टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई।

अब क्वालिफायर-2 में उतरेगी गुजरात

इस हार के बावजूद गुजरात टाइटन्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा। टीम अब 29 मई को मुल्लांपुर में होने वाले क्वालिफायर-2 में उतरेगी, जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा।

ये भी पढ़ेंः

दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया: होर्मुज के पास अमेरिकी हमला, मिसाइल साइट्स भी निशाने पर
Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था